फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: दीक्षिताइनपुर टीम को हराकर सूर्यपुर टीम ने जीता मैच

Thu, 23 Oct 2025 12:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुखरायां। विकास खंड मलासा के जलालपुर में आयोजित अंतरजनपदीय क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को पहला मैच दिक्षिताइनपुर की टीम को हराकर सूर्यपुर की टीम जीत लिया।
विज्ञापन

पहला मैच दीक्षिताइनपुर और सूर्यपुर की टीम के बीच खेला गया। जिसमें पहले बैटिंग करते हुए दीक्षिताइनपुर की टीम ने आठ विकेट खोकर 34 रन बनाए। जवाब में सूर्यपुर की टीम ने खेलते हुए दो विकेट खोकर मैच जीत लिया। दूसरा मैच सैदलीपुर और डुडियामऊ के बीच खेला गया। जिसमें सैदलीपुर की टीम ने पहले खेलते हुए छह विकेट खोकर 49 रन बनाए।
वहीं, डुडियामऊ की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में मैच जीत लिया। तीसरा मैच प्रेमपुर और विगाही के बीच खेला गया। जिसमें प्रेमपुर की टीम ने छह विकेट खोकर 60 रन बनाए। जवाब में विगाही की टीम ने पांच विकेट खोकर मैच जीत लिया। चौथा मैच बम्हनौती और मुरलीपुर के बीच खेला गया। जिसमें बम्हनौती की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में पांच विकेट खोकर 82 रन बनाए। जवाब में मुरलीपुर की टीम निर्धारित 10 ओवर में आठ विकेट खोकर 55 रन ही बना पाई। जिसमें बम्हनौती की टीम 28 रन से विजेता रही। आयोजन कमेटी के सदस्य अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें