फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सर्जरी के निशान बने ताकत, हिम्मत से कैंसर को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। फिक्की फ्लो के संवाद कार्यक्रम में पहुंचीं बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे ने बुधवार को कैंसर के संघर्ष और बॉलीवुड यात्रा पर बात की। उन्होंने बताया कि कैंसर की चौथी स्टेज का पता चलने पर वह हैरान थीं। कठिन समय में उनके पति और बहनों ने काफी सहयोग किया। उन्होंने गलत अफवाहों से बचने के लिए खुद सामने आकर सच्चाई बताई।
विज्ञापन


सोनाली बेंद्रे ने कहा कि कैंसर से लड़ने के लिए उनके पास आवश्यक संसाधन और परिवार का साथ था। उन्होंने उन लोगों से समय से पहले जांच कराने की अपील की जिनके पास ऐसे संसाधन नहीं हैं। अभिनेत्री ने शरीर के संकेतों, जैसे दर्द को नजरअंदाज न करने की सलाह दी। सर्जरी के बाद उनके शरीर पर 23-24 इंच लंबे निशान रह गए थे। बताया कि उन्होंने इन निशानों और अपने गंजेपन को ताकत बनाया। कहा कि उनके परिवार में कोई एक्टर नहीं था। वह विज्ञान की छात्रा थीं। अभिनेत्री बनने में मां ने पूरा सहयोग किया। उन्होंने महिलाओं से आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनने की अपील की। सोनाली ने वास्तविकता आधारित कार्यक्रम को नौ से पांच की नौकरी जैसा बताया। उन्होंने कहा कि इस दौरान उन्हें अपने बच्चे के साथ खूब समय बिताने का मौका मिला। उन्हें एक्टर के तौर पर श्रंखला में काम करना बहुत अच्छा लगा। कैंसर के दौरान उन्होंने बहुत सारी किताबें पढ़ीं। अच्छी किताबें मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर रखती हैं। उन्होंने अपनी फिल्म सरफरोश को खास बताया और रैपिड गेम्स भी खेले।
बॉलीवुड के हर विभाग में महिलाओं की भागीदारी
सोनाली ने फिल्मों में महिलाओं के रोल पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि पहले ब्लैक-एंड-व्हाइट फिल्मों में मजबूत महिला किरदार होते थे। फिर एक दौर आया जब हीरो केंद्र में था। ऑनलाइन स्ट्रीमिंग मंच और मल्टीप्लेक्स के आने के बाद अलग-अलग कहानियां सामने आने लगीं। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने काम शुरू किया था, सेट पर सिर्फ वे और उनकी हेयर ड्रेसर ही महिलाएं थीं। आज कैमरा, मेकअप, तकनीकी, निर्देशक और निर्माता जैसे हर विभाग में महिलाएं मौजूद हैं।
विज्ञापन


अंकिता गर्ग अध्यक्ष, सुष्मा उपाध्यक्ष बनीं
फिक्की फ्लो का नेतृत्व परिवर्तन समारोह भी आयोजित किया गया। सोनाली बेंद्रे ने इस मौके पर एआई सक्षम डिजिटल साक्षरता प्रयोगशाला का डिजिटल शुभारंभ किया। नई अध्यक्ष अंकिता गर्ग, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुषमा सिंह और उपाध्यक्ष आरुषि गर्ग ने जिम्मेदारी संभाली। सचिव शेफाली राज, संयुक्त सचिव दीपा अग्रवाल, कोषाध्यक्ष नेहा गर्ग और संयुक्त कोषाध्यक्ष स्वैंकी गुप्ता ने भी पदभार ग्रहण किया। इस कार्यक्रम में अनुराधा अग्रवाल, नलिनी सांवल, स्नेहा गुप्ता सहित कई अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें