फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: कुत्ता पकड़ने गई टीम पर हमला, तीन कर्मचारी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। पनकी के गंगागंज भाग दो क्षेत्र में बुधवार देर रात कुत्ता पकड़ने गई नगर निगम टीम पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया, जिसमें तीन कर्मचारी घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए नजदीक के अस्पताल में ले जाया गया। घटना की सूचना पर यूपी 112 की टीम मौके पर पहुंची थी।
विज्ञापन

नगर निगम के मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके निरंजन ने बताया कि गंगागंज के एक निवासी ने आईजीआरएस पर कुत्तों के हमले करने की शिकायत की थी। उन्होंने शिकायत में लिखा था कि क्षेत्र के परिवार ने चार-पांच देसी कुत्तों को पाल रखा है। यह आए दिन लोगों को काटते हैं। अक्सर वाहन सवारों पर हमला करते हैं, जिससे कई लोग घायल हो चुके हैं। शिकायत पर नगर निगम की टीम बुधवार की रात को कुत्तों को पकड़ने के लिए गंगागंज क्षेत्र में पहुंची। वहां पर कुत्तों को पकड़ा जा रहा था, इसी बीच एक परिवार बाहर निकल आया और टीम से अभद्रता की। कर्मचारियों ने उन्हें अपनी पहचान बताई, लेकिन आरोपियों ने उन पर लात, घूसों और बेल्ट से हमला कर दिया। वहां मौजूद कुछ लोगों ने घटना का वीडियो भी बनाया, जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी जाएगी। पनकी इंस्पेक्टर मनोज सिंह ने बताया कि उन्हें यूपी 112 से जानकारी मिली है कि गंगागंज में नगर निगम कर्मचारियों से कुछ लोगों ने मारपीट की है। अब तक तहरीर नहीं आई है। शिकायत मिलते ही जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें