फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल से दबोचा गया जाली नोट का सप्लायर, बांग्लादेश से जुड़े तार

Tue, 05 Feb 2019 08:05 AM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
जाली नोट सप्लायर मिथुन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के बांदा जिले में कई थानों में दर्ज हुए जाली नोटों के मामले की जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस ने जाली नोटों के सप्लायर को पश्चिम बंगाल के मालदा जिले से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी को जाली नोट बांग्लादेश से मिलते थे। इसके कई छद्म नाम भी हैं। चित्रकूटधाम मंडल के डीआईजी ने इस पर 50 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया था।  
विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक लालभरत कुमार पाल ने बताया कि शहर कोतवाली, बिसंडा, नरैनी और अतर्रा थानों में 15 लाख 70 हजार 500 रुपये के जाली नोट बरामद होने के मामले दर्ज हुए थे। इनमें से तीन मामले नोटबंदी के पहले और तीन बाद के हैं। बताया कि इसमें कुछ लोगों को जाली नोटों के साथ पकड़ा गया था। पकड़े गए लोगों ने बताया था कि उन्हें जाली नोट मालदा (पश्चिम बंगाल) निवासी मिथुन से मिलते हैं। दर्ज मामलों में कोतवाली शहर में एक हजार के 11 और 500 के 29 जाली नोट (कुल 25,500 रुपये), बिसंडा थाने में 1000 के दो और 500 के चार नकली नोट (कुल 4000 रुपये), नरैनी कोतवाली में 1000 के तीन और 500 के 143 नोट (कुल 7,45,000 रुपये) बरामद हुए थे। 
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त पर लखनऊ के हसनगंज और एटीएस में कई केस दर्ज हैं

पुलिस के मुताबिक जाली नोटों के सप्लायर को दबोचने के लिए पुलिस तभी से कोशिश में जुटी थी, लेकिन आरोपी मिथुन हाथ नहीं आ रहा था। अतर्रा थाने के उप निरीक्षक श्यामदेव सिंह और एसटीएफ के उप निरीक्षक पंकज सिंह की टीमों ने पश्चिम बंगाल में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जी-सेल से समन्वय स्थापित कर 2 फरवरी को आरोपी मिथुन को उसके घर पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में कालियाचक थानांतर्गत नीचू टोला से गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी के कई छद्म नाम हैं। इनमें सलाउद्दीन मियां उर्फ सलाम उर्फ मनीरुल मियां नाम शामिल है। बांदा की पुलिस टीम ने मिथुन को मालदा के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया और तीन दिन के ट्रांजिट रिमांड की मंजूरी लेकर बांदा ले आई है। इसे यहां अदालत में पेश किया जाएगा।

अपर एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त पर लखनऊ के हसनगंज और एटीएस में कई केस दर्ज हैं। इसके अलावा बांदा शहर कोतवाली, बिसंडा, नरैनी और अतर्रा में भी धारा 489ख व 489ग की रिपोर्ट दर्ज है। अभियुक्त पर चित्रकूटधाम मंडल डीआईजी ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। मिथुन के पास दो अदद मोबाइल और 500 रुपये नकद बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें