फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मियों की छुट्टियों में यात्रियों को रेलवे का शानदार तोहफा, चलेंगी 14 समर स्पेशल ट्रेनें

Tue, 02 Apr 2019 02:32 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन
गर्मियों की छुट्टियों के मद्देनजर रेलवे ने 14 समर स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। कानपुर के यात्री इलाहाबाद, मुंबई, नई दिल्ली, पुणे, गोरखपुर जम्मू आदि की ओर जाने वाली ट्रेनों में आरक्षण करा सकते हैं।
विज्ञापन


मुंबई सेंट्रल से लखनऊ स्पेशल (82907) ट्रेन 12 अप्रैल से 31 मई तक प्रत्येक शुक्रवार को मुंबई सेंट्रल से शाम 6:55 बजे मुंबई से को रवाना होगी। लखनऊ से मुंबई सेंट्रल (82908) की ट्रेन रात 10:35 बजे लखनऊ से रवाना होगी। 

इसी प्रकार से लखनऊ-मुंबई स्पेशल ट्रेन नंबर 09013 मुंबई से शुक्रवार शाम 7:35 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन 7 जून से 28 जून तक ही चलेगी। जबकि ट्रेन नंबर 09014 लखनऊ से शनिवार रात 12:20 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन 8 जून से 29 जून तक ही चलेगी।

इसी तरह बांद्रा-गाजीपुर स्पेशल बांद्रा से ट्रेन नंबर 09025 रात 12:45 बजे हर बुधवार को रवाना होगी। जबकि गाजीपुर से ट्रेन नंबर 09026 रात 3:35 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन हर गुरुवार को रवाना होगी। 18 अप्रैल से 27 अप्रैल तक ट्रेन का संचालन होगा। 
विज्ञापन

इलाहाबाद-जम्मूतवी स्पेशल ट्रेन (04111/04112) 10 अप्रैल से 26 जून तक चलेगी। ट्रेन हर बुधवार को जम्मू के लिए मिलेगी। शुक्रवार को इलाहाबाद के लिए। पुणे-गोरखपुर स्पेशल (01475/01476) 8 अप्रैल से 1 जून तक चलेगी। सोमवार/मंगलवार को चलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें