Kanpur News: छह अगस्त को रावतपुर के मसवानपुर में सुमित की हत्या हुई थी। मामले में प्रेमिका पूजा, दूसरे प्रेमी शिवा और पूजा के पिता को पुलिस ने जेल भेजा।
रावतपुर पुलिस ने शनिवार को सुमित की हत्या का खुलासा करते हुए उसकी प्रेमिका पूजा, पूजा के दूसरे प्रेमी शिवा और पिता छोटे लाल को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया। एडीसीपी पश्चिम कपिल देव सिंह ने बताया कि अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने में प्रेमिका ने प्रेमी संग मिलकर सुमित की हत्या की थी। हत्या में इस्तेमाल की गई ईंट भी बरामद कर ली है।
विज्ञापन
एडीसीपी ने बताया कि रावतपुर के मसवानपुर निवासी सुमित, पूजा और शिवा एक ही फैक्टरी में काम करते थे। सुमित पूजा से एकतरफा प्यार करता था। इसी दौरान पूजा के प्रेम संबंध शिवा से हो गए थे। सुमित ने शिवा और पूजा को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। परिवार वालों से शिकायत करने की धमकी देकर पूजा से संबंध बनाते हुए वीडियो बना लिया। सुमित ने वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर पूजा को एक अगस्त की शाम बुलाया तो पूजा अपनी छोटी बहन के साथ पहुंच गई। घर में सुमित अकेला था, उसने बहन को भगाकर पूजा के साथ मनमानी की।
बताया कि उसी दिन पूजा ने सुमित को हटाने का प्लान बना लिया। उसने शिवा को भी इसमें शामिल किया। रात को शिवा को 39 बार फोन कर सुमित के मर्डर का पूरा प्लान बना डाला। रविवार को उसने सुमित को तालाब किनारे बिना मोबाइल के बुलाया। तालाब किनारे सुमित पूजा से बात कर रहा था, इसी बीच शिवा ने सुमित के सिर पर ईंट दे मारी जिससे वह गिर गया। शिवा ने सुमित का गला दबाया और मरते दम तक पूजा उसके पैर पकड़े रही।
विज्ञापन
एडीसीपी पश्चिम कपिल देव सिंह ने बताया कि सुमित की मां ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पूजा के पिता छोटे लाल ने एक दिन पहले सुमित के घर में जाकर धमकी दी थी और पूजा व शिवा हत्या में शामिल थे, इसलिए तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।