फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बिहार के गन्ना किसान सीखेंगे उत्पादन बढ़ाने के गुर

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। नेशनल शुगर इंस्टीट्यूट में बिहार के गन्ना किसान उत्पादन बढ़ाने के गुर सीखेंगे। मुख्यमंत्री गन्ना विकास योजना के तहत बिहार के 50 गन्ना उत्पादक किसानों की टीम यहां आई है। यहां पांच दिन रुकेंगे। सत्र का उद्घाटन करते हुए इंस्टीट्यूट की निदेशक डॉ. सीमा परोहा ने कहा कि हमारा पूरा प्रयास होगा कि इन पांच दिवसों में बिहार से आए गन्ना उत्पादक किसानों को अधिक से अधिक जानकारी प्रदान की जाए।
विज्ञापन


विभागीय अधिकारियों में विवेक सिंह, सहायक निदेशक, रोशन पटेल, सहायक निदेशक एवं ईख प्रसार अधिकारी, आदित्य कुमार पल्लव, जगदीश प्रसाद चौरसिया तथा अनूप कुमार अवस्थी 50 सदस्यीय कृषक दल का नेतृत्व कर रहे हैं।

इंस्टीट्यूट के कृषि रसायन अनुभाग के प्रो. अशोक कुमार, आचार्य कृषि रसायन डॉ. लोकेश बाबर, सहायक आचार्य कृषि रसायन व महेंद्र प्रताप सिंह, वरिष्ठ तकनीकी सहायक आदि प्रगतिशील गन्ना उत्पादक किसानों को विभिन्न शैक्षणिक व्याख्यान सत्रों जानकारी देंगे। सत्रों में अधिकतम गन्ना उत्पादन की उन्नतिशील तकनीक, गन्ने की फसल में कीट प्रबंधन, गन्ने की फसल में रोग प्रबंधन, मृदा स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने की तकनीक एवं गुड़ तैयार करने के लिए नवीनतम तकनीक, उत्तर भारत के लिए गन्ने की उन्नतशील प्रजातियों संबंधी जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें