फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से ऐसा प्रेम...बनवा दिया मंदिर: पति सुबह-शाम करते हैं पूजा, बोले- लगाव होता है महसूस, पढ़ें पूरी कहानी

Sat, 12 Aug 2023 01:11 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

Fatehpur News: रामसेवक ने बताया कि मेरी पत्नी पतिव्रता, अतिथियों का आदर और सही तरीके से बच्चों की परवरिश को देखते हुए मेरे दिल और दिमाग मे बस गई और अटूट प्रेम हो गया।
विज्ञापन
मंदिर में खड़ा पति रामसेवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले में देवमयी विकास खंड के पधारा निवासी रामसेवक रैदास ने अपनी पत्नी की यादों में एक मंदिर की स्थापना कर दी। पत्नी भक्त रामसेवक पहले सीजनल अमीन था और फिर सन 2015 में स्थाई अमीन हो गए। मई 2020 में पत्नी की मृत्यु के कुछ दिन बाद ही रामसेवक को पत्नी की कमी बहुत परेशान करने लगी।

विज्ञापन

तब उसके दिमाग मे आया कि पत्नी का मंदिर बनवाया जाए। गांव में ही 18 बिस्वा जमीन है, उसी में तीन बिस्वा में एक किनारे मंदिर बनवा दिया। इसके बाद राजस्थान के मकराना से फोटो लेकर संगमरमर की मूर्ति बनवाकर ले आया। पूरे विधि विधान से शोभा यात्रा निकाल कर मूर्ति की स्थापना कर दी।
यह सब गांव देखकर ताने मारते, लेकिन रामसेवक पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। उसने किसी की बात पर ध्यान नहीं दिया। रामसेवक ने बताया कि मेरी पत्नी पतिव्रता, अतिथियों का आदर और सही तरीके से बच्चों की परवरिश को देखते हुए मेरे दिल और दिमाग मे बस गई और अटूट प्रेम हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन



मेरी पत्नी हमेशा मेरे पास रहती

यह भी बताया कि जब शाहजहां अपनी पत्नी के प्रेम में ताजमहल बनवा सकता है, तो मैं मंदिर तो बनवा ही सकता हूं। वे रोज सुबह शाम मंदिर की पूजा-अर्चना कर महसूस करता है कि मेरी पत्नी हमेशा मेरे पास रहती है। उसका प्रेम मुझे महसूस होता है। इसमें मेरे बच्चे रंजीत, सूरज, सुधीर, प्रियंका, शालिनी भी साथ देते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें