यूपी में इन दिनों सरकारी दफ्तरों में जबरदस्त ऊहापोह का महौल कायम है। दरअसल, सीएम योगी ने जब से यूपी की सत्ता संभाली है तभी से उन्होंने अपने मंत्रियों को ये आदेश दे रखें हैं कि अपने-अपने क्षेत्र के सभी सरकारी कार्यालयों और सभी निकायों का निरिक्षण का जिम्मा स्वयं संभालें। बस तभी से सरकारी अधिकारियों का बैंड बजा हुआ है। अगली स्लाइड में पढ़िए कैसी हो गई गई है अफसरों की हालत...
पुखरायां पहुंचे यूपी के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा का स्वागत करते लोग
मंत्री अचानक किसी भी सरकारी दफ्तर में जायजा लेने पहुंच जाते है। जिन सरकारी अफसरों के कानों जूं नहीं रेंगती थी उनके भीतर अब ऐसा भय बैठ गया है कि वे अपने घर पर कम बल्कि दफ्तरों में ज्यादा नजर आने लगे हैं।
मजे की बात है कि जब मंगलवार को डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा पुखरायां, हमीरपुर और रायपुर पहुंचे तो अचानक इन जिलों में अफसरों में हड़कंप मच गया। मानों जैसे मंत्री जी इन्हीं के दफ्तरों पर छापेमारी के लिए आ रहे हों।
डेमो
लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। दरअसल, डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा हमीरपुर में किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे। उनका काफिला जिस भी जिले से गुजरा वहां यही माहौल देखने को मिला। आला अफसर अपने-अपने कार्यालयों में पहले से ही जमे नजर आए।
डिप्टी सीएम परशुराम जयंती पर आयोजित एक कार्यक्रम के लिए राठ पहुंचे। इसके बाद वे उनके साथ 5 गाडिय़ोंं के काफिले के साथ पुलिस फोर्स भी मौजूद थी। इसके बाद महोबा होते हुए लखनऊ वापस लौट गए।