आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की हड़ताल गुरुवार को भी जारी रही। आंदोलन को धार देते हुए एक कार्यकर्ता को मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ का प्रतिरूप बनाकर चूड़ियां पहनाई और नारेबाजी की।
गुरुवार को उत्तर प्रदेश आंगनबाड़ी कर्मचारी महासंघ के बैनर तले कार्यकर्ता और सहायिकाओं ने नहर कालोनी में धरना प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष सुनंदा तिवारी के नेतृत्व में एक कार्यकर्ता को योगी का रूप दिया गया। फिर उन्हें कार्यकर्ताओं ने बारी-बारी से चृूड़ियां पहनाई।
जिलाध्यक्ष सुनंदा तिवारी ने कहा कि लगातार कार्यकर्ता और सहायिकाएं मांगों को लेकर आंदोलित हैं, लेकिन सरकार के नुमाइंदे ध्यान नहीं दे रहे। महामंत्री इंद्रा कुमारी, अम्रता गौर, सूरज कली, सरला गौतम, शारदा देवी, गीता सिंह, शशीकांती, अर्चना यादव, विनोदनी, रेहाना परवीन, सरजू देवी, माया पांडेय, कांती, उर्मिला, उमा तिवारी, पुष्पा, मंजूश्री, कृष्णा, कमला, लीलावती, ममता मिश्रा मौजूद रहीं।