खूब सपने देखो तभी आप उसे पूरा करने की कोशिश करोगे। इंसान हमेशा खुद को कमजोर समझता है। डरता है कि वह कुछ नहीं कर पाएगा लेकिन ऐसा नहीं होना चाहिए। जब आप खुद को मजबूत समझेंगे, आप में यह हौसला होगा कि आप कुछ भी हासिल कर सकते हैं तभी आप एक सफल व्यक्ति कहलाएंगे।
कानपुर स्टेप एचबीटीआई में जेके सीमेंट की एचआर हेड कॉरपोरेट नित्या चावला ने शुक्रवार को स्टूडेंटों को सक्सेस के टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि वह यहां ‘सस्टेनबल डेवलपमेंट एंड एम्प्लॉयबिलिटी ऑफ इंडियन यूथ’ विषय पर आयोजित मैनेजमेंट कॉनक्लेव को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि जीएसटी के एडिशनल कमिश्नर पीयूष मिश्रा ने स्टूडेंटों को पॉजिटिव अप्रोच रखने की सलाह दी। बोले, निगेटिव थिंकिंग रखने से आपका काम बिगड़ता है।
हमेशा पॉजिटिव रहना
स्टेप एचबीटीआई में सेमिनार
इसलिए हमेशा पॉजिटिव रहना चाहिए। उन्होंने खुद के सेलेक्शन का उदाहरण भी दिया। बताया कि इंटरव्यू में शुरुआत के चार सवालों का गलत जवाब दिया था। मन में आया कि अब मैं सेलेक्ट नहीं हो पाऊंगा लेकिन मैंने उसे अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया। फिर हर सवालों का सही जवाब दिया और आज आपके सामने हूं। इस दौरान इंस्टीट्यूट के कोआर्डिनेटर प्रो. मनोज शुक्ला, प्रिंसिपल तुलिका सक्सेना, सीनियर मैनेजर गोपाल मेहरोत्रा आदि मौजूद रहे।
नौकरी सिफारिश से नहीं, हुनर से मिलती है
कॉनक्लेव को एमएसएमई के डिप्टी डायरेक्टर राजेश कुमार ने भी संबोधित किया। कहा कि कुछ युवाओं को यह गलतफहमी होती है कि आज नौकरी सिफारिशों से मिलती है पर यह गलत है। नौकरियां काबिलियत पर मिलती हैं। जब तक इंसान में नौकरी पाने का हुनर नहीं होगा उसे नौकरी नहीं मिलेगी। अगर किसी तरह मिल भी जाती है तो वह सरवाइव नहीं कर पाएगा।
इंडस्ट्री में ट्रेनिंग करेंगे शिक्षक, छात्र
कॉनक्लेव में बोलते हुए इंस्टीट्यूट के कोआर्डिनेटर प्रो. मनोज शुक्ला ने कई घोषणाएं कीं। बोले कि इस बार से सभी छात्रों और शिक्षकों को शहर के हर इंडस्ट्री में ट्रेनिंग कराई जाएगी। उन्हें इंडस्ट्री का विजिट कराया जाएगा और वहां के क्रियाकलाप से रूबरू कराया जाएगा।