कानपुर। बाबूपुरवा मुर्गा मार्केट में सड़क चाैड़ीकरण और नाला निर्माण का कार्य चल रहा है। गुरुवार को विधायक हसन रूमी और नगर निगम के अधिकारियों निरीक्षण किया तो घटिया निर्माण का मामला सामना आया। इस पर मुख्य अभियंता ने 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाने का आदेश दिया है।
यह निर्माण कार्य 36 लाख रुपये से किया जा रहा है। लोगों ने शिकायत की थी कि नगर निगम का ठेकेदार निर्माण सामग्री ठीक नहीं लगा रहा है। अमर उजाला ने 12 जनवरी को इस संबंध में खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद विधायक हसन रूमी के साथ मुख्य अभियंता एसएफए जैदी ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्माण सामग्री मानकों के अनुरूप नहीं पाई गई। मुख्य अभियंता ने जुर्माना लगाने के साथ ही मानक के अनुरूप निर्माण कार्य कराने के निर्देश दिए।
वहीं, निर्माण कार्य में 22 अतिक्रमण भी बाधा बने हुए हैं। इन अतिक्रमणों को चिह्नित करने के बाद भी अभी तक हटाया नहीं जा सका है। नगर निगम की ओर से अतिक्रमणकारियों को दो बार नोटिस भी दिए गए हैं। अवर अभियंता सिद्धार्थ कुमार ने बताया कि कंपनी पर जुर्माना लगाने के आदेश मिले हैं। जल्द ही अतिक्रमण हटा दिए जाएंगे।