फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्मी स्टाइल में कार से स्टंट: खिड़की पर बैठ कर रहे थे मौज-मस्ती, Video हुआ वायरल...अब पहुंचा भारी चालान

Fri, 17 Mar 2023 01:05 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

इटावा जिले के कानपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार कार पर स्टंट कर रहे युवाओं का वीडियो वायरल हो रहा है। एसएसपी ने मामले का संज्ञान लेते हुए कारों की पहचान करवाई और तुरंत उनके खिलाफ भारी-भरकम चालान काटा।
विज्ञापन
कार में स्टंट करते युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में कार-बाइक से स्टंट बाजी रुकने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन कोई न कोई स्टंट कर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर देता है। अब इटावा जिले से ही एक स्टंटबाजी का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ युवक कार पर स्टंट करते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

कानपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार कार पर कुछ युवा स्टंट कर रहे हैं, जिनका वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए इटावा पुलिस हरकत में आई और स्टंटबाज युवकों की गाड़ी का भारी चालान कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, नेशनल हाइवे पर एक कार में सवार युवकों द्वारा कार की खिड़की पर बैठकर मौज मस्ती करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। इसके बाद ल पुलिस को इस मामले की जानकारी हुई, जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने संज्ञान लेते हुए वाहन का चालान करवा दिया है।

विज्ञापन

एसएसपी ने वीडियो का लिया था संज्ञान
एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने वीडियो में दिख रही कारों की पहचान करवाई और तुरंत उनके खिलाफ भारी-भरकम चालान काटा। वहीं उन्होंने युवकों को सख्त हिदायत दी और कहा कि ऐसा करने पर उनके खिलाफ आगे और भी गंभीर कार्रवाई हो सकती है।

वाहन सुरक्षित चलने के लिए...ना कि स्टंट के लिए
उन्होंने बताया कि जैसे ही हाईवे पर तेज रफ्तार कार पर युवा स्टंट कर रही थी। उनके खिलाफ तुरंत कार्रवाई की गई और भारी भरकम उनकी कार का चालान काटा गया है। वहीं, आगे से सड़क पर कोई भी स्टंट बाजी ना करें। उन्होंने कहा कि वाहन सुरक्षित चलने के लिए है, ना कि स्टंट करने के लिए।
विज्ञापन

पुलिस का नहीं दिखता है खौफ
जिले में स्टंट बाजों के मन में पुलिस का कोई खौफ नहीं है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर कार्रवाई, तो करती है... लेकिन इससे भी युवाओं के अंदर कोई डर नहीं है। स्टंटबाजी करके यह अपनी जान तो खतरे में डालते ही हैं। दूसरों की जान के लिए भी खतरा साबित होते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें