फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: गर्मी की छुट्टी में छोटे कोर्स करके बढ़ेगा छात्रों को आत्मविश्वास

Tue, 21 May 2024 10:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। सभी बोर्ड की परीक्षाएं संपन्न होने के बाद उनके परीक्षाफल भी आ चुके हैं। गर्मी की छुट्टी के रूप में छात्रों के पास एक बेहतर समय है। इसका सदुपयोग वह अपनी क्षमता विकास के लिए कर सकते हैं।
विज्ञापन

छात्र अवकाश अवधि में शार्ट टर्म कोर्स कर सकते है। जो उनकी क्षमता, कौशल, अनुभव और आत्मविश्वास में बढोतरी करेंगे। श्री बिहारी जी इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य भगवान दास त्रिपाठी का कहना है कि वर्तमान समय में तकनीकी क्षेत्र में लगातार नौकरियों की मांग बढ़ रही है।
कंप्यूटर, टाइपिंग आदि का कोर्स छात्र अवकाश के दिनों में आसानी से कर सकते हैं। कुछ शैक्षणिक संस्थान अपने यहां तीन महीनें, तो कोई एक महीने का कंप्यूटर और टाइपिंग का कोर्स करवा रहा है। इसके अलावा भी कई एक माह के कोर्स प्रचलन में है।
विज्ञापन


-

संगीत व नृत्य का ले सकते हैं प्रशिक्षण
छुट्टी के दौरान संगीत में रुचि रखने वाले छात्र-छात्राएं कोई नया इंस्ट्रूमेंट जैसे गिटार, हारिमोनियम, पियानो आदि सीख सकते हैं। इसके अलावा नृत्य का शौक रखने वाले सालसा, हिप हॉप, जैज आदि नृत्य सीख सकते हैं। यह न सिर्फ आपका हुनर बढ़ाएगा, बल्कि आपको फिट रहने में भी मदद करेगा।
-

सीख सकते हैं वाहन चलाना
18 से अधिक उम्र के छात्रों के लिए ड्राइविंग सीखने का भी यह बेहतरीन मौका है। शहर में कई निजी ड्राइविंग स्कूलों का संचालन किया जा रहा है। संचालक पंकज कुमार ने बताया कि अन्य महीनों की अपेक्षा मई व जून में ड्राइविंग सीखने वाले लोगों की संख्या में इजाफा हो जाता है। इनमें हाल ही में 18 वर्ष के हुए युवा शामिल हैं।



ले सकते हैं आत्मरक्षा का प्रशिक्षण
छात्र या छात्रा को मार्शल आर्ट से जुड़े शौक को पूरा करना है या आत्मरक्षा का हुनर विकसित करना है तो वह इस समय का उपयोग कर सकते हैं। छुट्टी के दौरान वह सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग ले सकते हैं। इसके अलावा जूडो, कराटें, मार्शल आर्ट आदि से जुड़े कम समय अविधि के कोर्स किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें