फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: नेशनल ओलंपियाड परीक्षा में छात्रों ने दिखाया कौशल

विज्ञापन
अमर उजाला नेशनल ओलम्पियाड परीक्षा में प्रतिभाग करते परीक्षार्थी। संवाद
विज्ञापन
सिकंदरा। कस्बा के बिरहाना चौराहा के पास सुभालोक मेमोरियल स्कूल में बुधवार को अमर उजाला की नेशनल ओलंपियाड परीक्षा हुई। स्कूल के 25 छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा और दक्षता का प्रदर्शन करते हुए परीक्षा में भाग लिया। छात्रों ने अंग्रेजी व गणित विषय की परीक्षा दी। परीक्षा के दौरान स्कूल के निदेशक डॉ. अमित शर्मा व प्रधानाध्यपक हरिओम सिंह केंद्र ने कड़ी निगरानी रखी।
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक ने बताया कि कक्षा दो से लेकर कक्षा आठ तक के 25 छात्र-छात्राओं ने नेशनल ओलंपियाड परीक्षा दी है। परीक्षार्थियों के लिए अलग से बैठने की व्यवस्था की गई थी। लगभग एक घंटे की परीक्षा में छात्रों ने विषयों से जुड़े प्रश्नों को हल किया। परीक्षा के बाद विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि उन्हें यह परीक्षा रोचक और ज्ञानवर्धक लगी।
कई छात्रों ने बताया कि वह पहले भी ओलंपियाड परीक्षा में भाग ले चुके हैं लेकिन अमर उजाला की यह परीक्षा विशेष रूप से प्रेरणादायक लगी। इस दौरान मैनेजर पुनीत शर्मा, शिक्षक बीरेंद्र सिंह, हरगोविंद सिंह, अनुराधा शुक्ला, दीपा सिंह, सरिता कटियार, जुल्फी खान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें