पंडित जेएन डिग्री कॉलेज में छात्रों ने विरोध का अनोखा तरीका अपनाया। उन्होंने प्राचार्य की फोटो के सामने बीन बजाई। बता दें कि छात्र कम मेरिट वाले छात्रों के प्रवेश, सीटें बढ़ाने के साथ ही सेक्शन बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।
बांदा जिले में पंडित जेएन डिग्री कॉलेज में 60 से 70 फीसदी अंक वाले छात्रों के दाखिले के लिए संर्घषरत छात्र नेताओं ने क्रमिक अनशन के चौथे दिन प्राचार्य की फोटो के सामने बीन बजाकर प्रतीकात्मक विरोध जताया। अशोक लाट तिराहे पर दो सेक्शन बढ़ाने की मांग को लेकर पंडित जेएन डिग्री कॉलेज के छात्र नेता अनशन पर बैठे हैं।
विज्ञापन
अनशनकारी छात्रों का कहना है कि महाविद्यालय में एक हजार छात्रों के प्रवेश की क्षमता है। पिछले शिक्षा सत्र में प्राचार्य ने मूल सीट 720 के अलावा दो सेक्शन भी बढ़ाए थे। इसका मांग पत्र विश्वविद्यालय को भेजा था। इस सत्र में विश्वविद्यालय द्वारा बीए प्रथम वर्ष सेमेस्टर में 600 सीट निर्धारित कर दी गई हैं।
इससे कम मेरिट वाले छात्र-छात्राएं महाविद्यालय में प्रवेश पाने से वंचित रह जाएंगे। प्रदर्शन के दौरान शनी पटेल, रोशन, हिमांशु, रचित गिरी, श्याम बिहारी, अमित, साहिल पटेल, अभिषेक, नीलेंद्र आदि अनशनकारी मौजूद रहे।