फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: झोलाछाप के इलाज से छात्रा की बिगड़ी तबीयत, मौत

Sat, 13 Sep 2025 11:34 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। थाना चौबिया क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत पुंजा के गांव गढ़िया ठाकुरान में बुखार आने से हाईस्कूल छात्रा की शनिवार सुबह सैफई में इलाज के दौरान मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने झोलाछाप के इलाज से तबीयत बिगड़ने के बाद उसे सैफई में भर्ती कराया था।
विज्ञापन

मृतक छात्रा के पिता उमेश कुमार ने बताया कि उसकी पुत्री रूबी कुमारी (15) को तीन दिन से बुखार आ रहा था। इसकी दवा उसने पुंजा में झोलाछाप से ली। इससे उसे आराम नहीं मिला। शुक्रवार शाम को रूबी की तबीयत बिगड़ गई। इससे झोलाछाप ने इलाज से इंकार कर बाहर दिखाने की सलाह दी। परिजन उसे शाम को इटावा निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने गंभीर अवस्था होने पर उसे सैफई के लिए रेफर कर दिया गया। शनिवार सुबह रुबी की इलाज के दौरान मौत हो गई। इससे परिजनों में चीख-पुकार मच गई। छात्रा की मां की दो साल पहले ही मौत हो चुकी थी। रुबी दो बहनों में सबसे बड़ी थी। अब रूबी के पिता उमेश भी बुखार की चपेट में है। उनका निजी चिकित्सक के यहां इलाज चल रहा है। उधर, इस मामले में डिप्टी सीएमओ व नोडल अधिकारी डॉ. सत्येंद्र यादव ने बताया कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है। इस मामले की जानकारी कर जल्द ही झोलाछाप के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें