फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं पर फब्तियां कसने का आरोप

Thu, 04 Aug 2016 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कानपुर
विज्ञापन
सपा शहर अध्यक्ष फजल महमूद से शिकायत करतीं हलीम इंग्लिश स्कूल की प्रिंसिपल सबा खान व अन्य शिक्षिकाएं - फोटो : amarujala
विज्ञापन
कानपुर। हलीम शिक्षण संस्थानों में अवैध निर्माण के खिलाफ चल रही कौमी इदारे (संस्थान) बचाओ मंच की मुहिम ने गंभीर रुख अख्तियार कर लिया है। चमनगंज के न्यू जुबली गर्ल्स इंटर कॉलेज (हलीम इंगलिश स्कूल का गर्ल्स सेक्शन) के बाहर धरना देकर अवैध निर्माण रोकने के मामले में हलीम इंगलिश स्कूल की प्रिंसिपल ने सपा शहर अध्यक्ष फजल महमूद से मुलाकात कर छात्राओं पर फब्तियां कसने का आरोप सपाइयों पर लगाया है। आरोप है कि धरने के दौरान सपा विधायक इरफान सोलंकी, सपा पार्षद दल के नेता हाजी सुहेल अहमद, सपा छात्र सभा के नगर अध्यक्ष सिराज हुसैन, शहाबुद्दीन और हयात जफर हाशमी समेत सपा कार्यकर्ता कॉलेज के अंदर घुस आए और छुट्टियों के वक्त छात्राओं पर फब्तियां कसीं। इससे शिक्षिकाओं में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

स्कूल प्रिंसिपल सबा खान ने बताया कि स्कूल में शैक्षिक माहौल प्रभावित हो रहा है। कभी अभिभावक स्कूल के भीतर घुस कर डराते धमकाते हैं तो कभी धरने में शामिल लोग स्कूल में प्रवेश करते हैं। धरने के दौरान कुछ सपा कार्यकर्ताओं ने अंदर घुसकर अभद्रता की जिससे छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई और शिक्षिकाओं में भी दहशत है। उन्होंने शहर सपा अध्यक्ष से सपा नेताओं की शिकायत कर एसएसपी से स्कूल में सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है।
मैं धरने में एक बजकर पांच मिनट पर पहुंचा था और 15 मिनट बाद नमाज पढ़ने चला गया था। तब तक लोग वहां काम रुकवा चुके थे। मुझ पर लगा आरोप संगीन लेकिन बेबुनियाद है। अगर मैं दोषी हूं तो मुझ पर मुकदमा होना चाहिए। अवैध निर्माण नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

- हाजी इरफान सोलंकी, सपा विधायक
स्कूल में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। इससे खुलासा होगा, अगर आरोप गलत हैं तो स्कूल प्रिंसिपल को लीगल नोटिस भेजेंगे। स्कूली बच्चियों की आड़ लेकर हमें बदनाम न करें। मुहिम को प्रभावित करने के लिए यह आरोप है, किसी भी हालत में हलीम संस्थानों में अवैध निर्माण नहीं होने देंगे।
- हाजी सुहेल अहमद, नेता, सपा   पार्षद दल
प्रिंसिपल ने मिलकर एसएसपी के माध्यम से सुरक्षा मांगी है। मुख्यमंत्री महिला सुरक्षा पर गंभीर हैं, हर हाल में सुरक्षा दिलाएंगे। मुझसे सपाइयों की नहीं बल्कि किसी के भी स्कूल में जबरन घुसने की शिकायत हुई है। अगर किसी भी सपा कार्यकर्ता की शिकायत मिली तो अनुशासनात्मक कार्रवाई करेंगे।
- हाजी फजल महमूद, सपा शहर अध्यक्ष
इस तरह की शिकायत करना ओछी मानसिकता की परिचायक है। आंदोलन रुकेगा नहीं। कार्यक्रम की जानकारी पुलिस और एलआईयू को थी और वह और अवाम पूरे समय साथ थी। जिन बच्चियों के अभिभावक और बड़े भाई बनकर लड़ाई हो रही है, उन पर ही संगीन आरोप लग रहे हैं। इससे उनकी लड़ाई को बल मिलेगा।
विज्ञापन

- शहाबुद्दीन, अध्यक्ष, कौमी इदारे  बचाओ मंच
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें