फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई से पटती नहीं थी तो मार डाला

Wed, 03 Aug 2016 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
murder - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव बाढ़ापुर में मंगलवार देर रात बड़े भाई ने छोटे भाई को पत्नी और बेटे के साथ मिलकर मार डाला। दोनों की आपस में पटती नहीं थी, दोनों अलग रहते थे। फरसे से हमला किया गया था। पुलिस ने बेटे की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। वारदात को अंजाम देकर तीनों आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि बाढ़ापुर गांव निवासी रामकिशन (50) मंगलवार रात घर के सामने खड़ंजे पर जा रहे थे। तभी सगे भाई गंगाराम, उसकी पत्नी रानी और उसके बेटे रिंकू ने फरसा, कुल्हाड़ी व धारदार हथियारों से हमला कर दिया। गर्दन, सीने पर हुए कई वार से रामकिशन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। चीखपुकार सुनकर मोहल्ले के लोग दौड़े, लेकिन तब तक हमलावर अपने घर में ताला बंद कर भाग चुके थे। रामकिशन के बड़े बेटे रवि की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। रामकिशन के चार बेटे व एक बेटी है। पुलिस के अनुसार दोनों भाइयों में पारिवारिक विवाद चला रहा था। दोनों की पटती नहीं थी।

लापता युवक का शव मिला
कानपुर (ब्यूरो)। स्वीट हाउस के एक कर्मचारी का शव अहिरवां के एचएएल मैदान में मिला। वह रविवार सुबह से लापता था। बिधनू के पिपरगवां निवासी संजय तिवारी (35) राजा मार्केट अहिरवां स्थित तिवारी स्वीट हाउस में काम करता था। वह स्वीट हाउस की पहली मंजिल पर बने कमरे में पत्नी लक्ष्मी और दो बच्चों के साथ रहता था। संजय रविवार सुबह किसी को बताए बिना घर से चले गए थे। मंगलवार को संजय का शव मैदान में मिला। एसओ चकेरी जीवाराम यादव ने बताया कि फोरेंसिक टीम को मौके से सल्फास की दो डिब्बी मिली हैं। इनमें एक भरी और दूसरी आधी खाली थी।
विज्ञापन


चौकी इंचार्ज, सिपाही लाइन हाजिर
अमर उजाला ब्यूरो
रूरा/डेरापुर। गलुआपुर गांव में सराफा व्यापारी की दुकान से लाखों की चोरी के मामले में एसपी पुष्पांजलि ने दस्तमपुर चौकी इंचार्ज जवाहर लाल और सिपाही प्रदीप कुमार को लाइन हाजिर कर दिया है। वहीं, घटना के बाद पथराव और जाम लगाने पर 35 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
एसपी ने बताया कि मामले में लापरवाही उजागर होने पर चौकी प्रभारी व सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की गई है। वहीं, घटना के खुलासा के लिए पुलिस क्षेत्राधिकारी डेरापुर माजिद अब्सार, स्वाट टीम को जिम्मेदारी दी           गई है। थाना पुलिस भी अपने स्तर से चोरों को पकड़ने का प्रयास करेगी। जल्द ही पूरे घटना का खुलासा          कर लिया जाएगा।
35 अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज
थाने में दी गई तहरीर के मुताबिक चोरी की घटना के बाद अराजकतत्वों ने सोमवार को रूरा-डेरापुर मार्ग पर जाम लगा दिया था। समझाने पर भीड़ पुलिस के साथ मारपीट पर आमादा हो गई। दस्तपुर चौकी इंचार्ज जवाहरलाल की तहरीर पर 35 अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा, सेवेन क्रिमिनल एक्ट, सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत कई गंभीर धाराओं में रिपोर्ट की गई है। थानाध्यक्ष शिवकांत शुक्ला ने बताया कि उपद्रवियों को चिह्नित किया जा रहा है। उधर  मंगलवार को पूरे दिन दुकान के आसपास पीएसी तैनात रही।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें