हरकोर्ट बटलर टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (एचबीटीयू) में शनिवार को पहली बार छात्रों की सरकार बनी। यूनिवर्सिटी बनने के बाद यह पहला मौका था जब स्टूडेंट काउंसिल के लिए चुनाव हुआ। कुल 1570 छात्रों ने छह पदों के लिए चुनाव लड़ रहे 16 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला किया। स्पोर्ट्स सब काउंसिल सेक्रेटरी पद पर सीएचई तृतीय वर्ष के आदित्य तोमर निर्विरोध निर्वाचित हुए। सर्वाधिक वोट कल्चरल सब काउंसिल के सेक्रेटरी पद के विजेता रजत श्रीवास्तव को मिले। उन्होंने 546 मतोें के भारी अंतर से अपने प्रतिद्वंद्वी अचिंत्य मिश्र को हराया। लिट्रेसी सब काउंसिल सेक्रेटरी पद पर अमित बत्रा ने अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी पार्थ सार्थी यादव को 318 मतों से पराजित किया। फोटोग्राफी क्लब सेक्रेटरी पद पर कबरी रजा ने अपने प्रतिद्वंद्वी अमरदीप पांडे को मात दी। कबीर रजा को 844 व अमरदीप को 708 मत मिले। हॉबी क्लब के सेक्रेटरी पद पर सौरभ तोमर विजेता घोषित हुए। वहीं योगा क्लब के सेक्रेटरी के रूप में अनूप मिश्रा ने बाजी मारी। चुनाव अधिकारी प्रो. राम अवतार रहे।
किसने कितने वोट मिले
एचबीटीयू में वाेट देतीं छात्राएं
स्पोर्ट्स सब काउंसिल
- आदित्य तोमर (निर्विरोध)
कल्चरल सब काउंसिल
- रजत श्रीवास्तव (1003)
- अचिंत्य मिश्रा (457)
- सचिन सिंह यादव (93)
लिट्रेसी सब काउंसिल
- अमित बत्रा (931)
- पार्थसार्थी यादव (613)
फोटोग्राफी क्लब
- कबीर रजा (744)
- अमरदीप पांडे (708)
हॉबी क्लब
- सौरभ तोमर (539)
- आदित्य नाथ त्रिपाठी (515)
- सनी त्रिपाठी (301)
- गौरव बघेल (189)
- रोहित पाल (10)
योगा क्लब
- अनूप मिश्र (704)
- आदित्य कुमार सिंह (386)
- भानू प्रताप सिंह को (487)
110 मत घोषित किए गए अवैध
जीत के बाद खुखी मनाते उम्मीदवार अाैर उनके समर्थक
स्टूडेंट काउंसिल चुनाव में बीटेक, एमटेक और पीएचडी के कुल 1570 छात्रों ने वोट डाले। हालांकि इसमें 110 मत अवैध घोषित कर दिए गए। सुबह 11 बजे से शुरू हुआ मतदान दोपहर 1.30 बजे तक चला। इसके बाद दोपहर 2.30 से मतगणना शुरू हुई। डीन स्टूडेंट एक्टिविटी प्रो. एसयू सिद्दीकी ने बताया कि चुनाव सफल तरीके से आयोजित हो गया।
पढ़िए क्या बाेले विजेता
चुनाव का रिजल्ट घाेषित हाेते ही छात्र-छात्राआें ने जश्न मनाना शुरू कर दिया।
ज्यादा से ज्यादा स्पोर्ट्स एक्टिविटी कराई जाएंगी। प्रयास रहेगा कि यूनिवर्सिटी का हर एक स्टूडेंट किसी न किसी स्पोर्ट्स इवेंट से जुड़े।
आदित्य तोमर
कल्चरल इवेंट के जरिए छात्रों में पढ़ाई के प्रति रुचि उत्पन्न करने का प्रयास रहेगा। पढ़ाई के साथ इंटरटेनमेंट जरूरी है। जो स्टूडेंट सिंगिंग, डांसिंग या दूसरे कल्चरल एक्टिविटी में आगे हैं, उन्हें प्रमोट किया जाएगा।
रतज श्रीवास्तव
साहित्य ही हमारी संस्कृति है। इसे आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी हमारी है। मेरा पूरा जोर रहेगा कि साहित्यिक गतिविधियां ज्यादा से ज्यादा हों जिससे छात्र साहित्य जगत को पहचान सकें।
अमित बत्रा