संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। पिता की डांट से क्षुब्ध हाईस्कूल के छात्र ने फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की। घटना मंगलवार शाम शहर के गणेशनगर मोहल्ले की है। छात्र का सैफई के अस्पताल में इलाज चल रहा है।
थाना फ्रेंडस कॉलोनी के एक मोहल्ला निवासी 16 वर्षीय हाईस्कूल का छात्र शाम के समय बाहर से खेलकर घर लौटा था। इस पर पिता ने पढ़ाई को लेकर उसे डांट दिया। इससे वह नाराज हो गया। उसने परिजनों से बात करना बंद कर दिया।
परिजनों ने बताया कि शाम के समय जब घर के बाकी सदस्य काम में व्यस्त हो गए। इसी दौरान छात्र ने कमरे में पंखे कुंडे से फंदा लगा लिया। मां ने देखा तो चीख-पुकार मच गई। उसे तुरंत नीचे उतार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे सैफई रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी अमित मिश्रा ने बताया कि पिता की डांट से क्षुब्ध होकर किशोर ने आत्महत्या करने की कोशिश की थी।