फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा की सूझबूझ से बची यात्रियाों की जान

Thu, 03 Mar 2016 01:47 AM IST
कानपुर देहात, अमर उजाला ब्यूराो
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबियापुर रेलवे स्टेशन के पास बुधवार की सुबह एक छात्रा की सूझबूझ से दिल्ली जा रही गोमती एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त होते बची।
विज्ञापन


छात्रा ने क्षतिग्रस्त पटरी को देखकर गैंगमैन को सूचना दी। गैंगमैन ने आनन फानन में झंडी दिखाकर ट्रेन को रोका। उधर, रेलवे के तकनीकी कर्मियों ने पटरी की मरम्मत की, लगभग डेढ़ घंटे बाद गोमती को रवाना किया जा सका।

 प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अंबियापुर रेलवे स्टेशन से पहले रूरा रेलवे स्टेशन की ओर अप लाइन की पटरी पर हल्की सी दरार थी। बुधवार की सुबह 9:40 बजे स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के गुजरने के बाद पटरी क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन


वहां से गुजर रही बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा ज्योति सिंह पुत्री सुरेंद्र सिंह निवासी अंबियापुर की नजर क्षतिग्रस्त पटरी पर पड़ी। उसने सूझ-बूझ का परिचय देते हुए थोड़ी दूरी पर काम कर रहे गैंगमैन को सूचना दी।

गैंगमैन ने लाइन पर दौड़कर अप लाइन पर धड़धड़ाते हुए आ रही गोमती एक्सप्रेस को झंडी दिखाकर रोका। अचानक रुकी ट्रेन पर यात्री सकते में आ गए। लेकिन आगे पटरी टूटी होने की खबर लगते ही यात्रियों ने छात्रा की सराहना की। सभी ने राहत की सांस ली।

 रूरा रेलवे स्टेशन अधीक्षक शिव लाल पाल की सूचना पर पहुंचे झींझक पीडब्ल्यूआई के तकनीकी कर्मचारियों ने पटरी को दुरुस्त किया। जिसके बाद ट्रेनों को कॉशन लगाकर धीरे-धीरे निकाला जाता रहा। ग्रामीणों ने युवती की सूझबूझ की जमकर तारीफ की, जिसकी वजह से इतना बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन


मंगलपुर प्रतिनिधि के मुताबिक रूरा, झींझक रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को ट्रेनों का इंतजार करना पड़ा। गोमती एक्सप्रेस को अंबियापुर स्टेशन के पास, संपर्क क्रांति एक्सप्रेस को रूरा स्टेशन के पास और मालगाड़ी रूरा स्टेशन पर खड़ी रही। स्टेशन मास्टर अंबियापुर मदन यादव ने बताया कि एडवांस सिंग्नल के पास अप लाइन पर रेल फैक्चर होने से सुबह 9.40 बजे से 11 बजे तक अप लाइन पर यातायात ठप रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें