रूस में नौकरी लगवाने का झांसा देकर महाराष्ट्र के छात्र के साथ 90 हजार रुपये की ठगी की गई। रतनलाल नगर की एक कंसल्टेंट कंपनी ने उसको फर्जी वीजा व टिकट भी थमा दिया। जानकारी होने पर पीड़ित छात्र मंगलवार को शहर पहुंचकर एसएसपी से शिकायत की।
इसके बाद मामले की जांच सीओ गोविंद नगर को सौंपी गई। जांच में कंपनी का पता भी फर्जी निकला है। कोल्हापुर, महाराष्ट्र के सांगली निवासी शैलेष एमसीए पास हैं। शैलेष के मुताबिक करीब दो महीने पहले फेसबुक पर उसकी दोस्ती समीर सिद्दीकी नाम के युवक से हुई।