जानकारी के अनुसार, गर्भपात कानपुर मौसा के घर में रखकर कराया गया। इसके बाद में इन सभी रिश्तेदारों की मौजूदगी में कानपुर के ही एक मंदिर में जबरन छात्रा से दुष्कर्मी ने शादी कर ली। शादी के दौरान जयमाल भी हुआ। दुष्कर्मी का मौसा संतोष छात्रा पर बुरी नियत रखता था। 20 अगस्त को बाइक से हिमांशु तथा मौसा संतोष छात्रा को हमीरपुर ले जा रहा था।
नौबस्ता पुलिस ने छात्रा को परिजनों के सुपुर्द कर दिया
नौबस्ता थाने के पास छात्रा ने बचाओ-बचाओ का शोर मचा दिया। सुनकर नौबस्ता पुलिस हरकत में आ गई। पकड़े जाने के डर से दोनों छात्रा को छोड़कर भाग खड़े हुए। पुलिस को छात्रा ने सारी घटना बताई। वादिनी के पुत्र को बुलाकर नौबस्ता पुलिस ने छात्रा को सुपुर्द कर दिया गया।
आरोपी समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज
नौ माह 15 दिन तक छात्रा का सुराग न लगने पर मां निराश हो गई थी। 15 दिन तक पुलिस आरोपियों की खोजबीन में लगी रही। थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया छात्रा की मां की तहरीर पर दुष्कर्मी, मां, मौसा, दो मामा तथा एक अज्ञात के खिलाफ सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच कर सभी को गिरफ्तार करने की दबिश दी जा रही है।