फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: परीक्षा के तनाव में छात्र ने की आत्महत्या, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Fri, 29 Jul 2022 11:06 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

बिठूर थाना क्षेत्र में परीक्षा की तैयारी पूरी न होने की वजह से तनाव में एक छात्र ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।  राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में बिठूर थाना क्षेत्र के मंधना कोठी गांव के सामने रेलवे ट्रैक पर शुक्रवार सुबह आठ बजे  बीफार्मा के छात्र ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। पुलिस ने परिजनों और कॉलेज प्र'शासन को सूचना देने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन

गाजीपुर जिले के मनिहारी ख़ास निवासी रामकृति राम यूपी पुलिस में कांस्टेबल है। उनका बेटा पवन कुमार (21) मंधना में किराए पर रहकर एक मेडिकल कॉलेज में बीफार्मा द्वितीय वर्ष में पढ़ रहा था। स्थानीय लोगो के मुताबिक़ सुबह करीब आठ बजे वह कॉलेज के सामने रेलवे ट्रैक पर हाथ में एक रजिस्टर लिए हुए खड़ा था।
ट्रेन के आने पर लोगो ने शोर मचाकर हटने को कहा, लेकिन पवन ट्रैक से नहीं हटा और कानपुर से फर्रुखाबाद जाने वाली ट्रेन उसे रौंदते हुए निकल गई।सूचना पाकर मंधना चौकी पुलिस पहुंची।साथी छात्रों ने पवन की शिनाख्त की। मृतक के दोस्तों के मुताबिक आज शुक्रवार से पवन का सेमस्टर परीक्षा का पहला पेपर था और पवन ने देर रात तक जागकर पढ़ाई भी की थी। पुलिस परिजनों और कॉलेज प्रसाशन को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें