फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूरिया व विकास कार्यों को लेकर 9 से भूख हड़ताल

Sat, 07 Feb 2015 01:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
यूरिया खाद संकट से नाराज भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ता अब भूख हड़ताल करेंगे। भाकियू कार्यकर्ता 9 फरवरी को रसूलाबाद ब्लाक मुख्यालय पर यूरिया खाद की किल्लत व रसूलाबाद नगर पंचायत के विकास कार्यों की गुणवत्ता की जांच कराए जाने संबंधी मांगों को लेकर भूख हड़ताल करेंगे।
विज्ञापन


भारतीय किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष सतेंद्र अवस्थी ने उप जिलाधिकारी मोहन सिंह को बताया कि इस समय गेहूं की फसलों में यूरिया डाला जाना जरूरी होता है। लेकिन, क्षेत्र की किसी समिति में यूरिया उपलब्ध न होने से किसान परेशान हैं।

 रसूलाबाद नगर पंचायत के विकास कार्यों की गुणवत्ता की जांच न होने से व्यापक अनियमितताएं हो रही हैं। जिसकी जांच होना जरूरी है। यदि उनकी मांगें न मानी गई तो वह 9 फरवरी से भूख हड़ताल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 एसडीएम मोहन सिंह ने बताया कि किसानों की मांगों व भूख हड़ताल के संबंध में संबंधित विभागों सहित थानाध्यक्ष को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें