फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: अभिव्यंजना में नुक्कड़ नाटक, नृत्य नाटिका से जीता दर्शकों का दिल

विज्ञापन
कार्यक्रम में कृष्ण रास नृत्य प्रस्तुत करतीं छात्राएं। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
कानपुर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय सनातन धर्म विद्यालय में शनिवार को वार्षिक उत्सव पर अभिव्यंजना का आयोजन किया गया। यहां सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने विकसित भारत 2047 के विजन को जीवंत कर दिया। शुरुआत गणेश वंदना से हुई। इसमें छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक, नृत्य नाटिका और मूकाभिनय ने जरिए सभी का दिल जीत लिया।
विज्ञापन


मुख्य आकर्षण नुक्कड़ नाटक अभिनव भारत रहा। वरिष्ठ रंगकर्मी राधेश्याम के निर्देशित नाटक वनदेवी में माता जानकी के त्याग का मार्मिक दृश्य देख दर्शकों भावुक हो गए। वहीं मूक अभिनय में भारत की सांस्कृतिक धरोहर को अद्भुत अंदाज में दिखाया गया। प्रधानमंत्री के विजन पर आधारित कव्वाली चलो सब मिलकर दीप जलाएं ने माहौल देशभक्ति से भर दिया।

मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश कुमार अवस्थी रहे। उन्होंने कहा कि 2047 का भारत तभी संभव है जब हम शिक्षा में उत्कृष्टता, प्रौद्योगिकी में आत्मविश्वास और चरित्र में निष्ठा को अपनाएं। यहां पर प्रधानाचार्य राकेश राम त्रिपाठी, वीरेंद्र जीत सिंह, आदित्य शंकर बाजपेई, मंजीत सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें