फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: खराब हैं स्ट्रीट लाइटें, दिवाली पर रहेगा अंधेरा

Wed, 04 Nov 2026 02:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। नगर निकायों में मार्ग प्रकाश के लिए लाखों रुपये खर्च कर स्ट्रीट लाइटें लगाई गईं। देखरेख के अभाव में स्ट्रीट लाइटें अर्से से खराब पड़ी हैं। ऐसे में खराब हुई स्ट्रीट लाइटें दुरुस्त नहीं हो सकी। दिवाली पर लोग लाइटें ठीक कराए जाने और मार्ग रोशन होने की उम्मीद लगाए हैं। हालांकि नगर निकायों की ओर से खराब लाइटों को ठीक कराने के प्रति संजीदगी नहीं दिख रही है। रनियां, मूसानगर व अमरौधा निकाय में करीब 500 स्ट्रीट लाइटें अर्से से खराब पड़ी हैं। शाम होते ही बाजार, प्रमुख रास्तों पर अंधेरा छा जाता है।
विज्ञापन

................
फोटो-29 मूसानगर में लगी खराब स्ट्रीट लाइटें। संवाद
मूसानगर। नगर पंचायत में मार्ग प्रकाश के लिए बीते कुछ सालों में करीब 1500 स्ट्रीट लाइट लगाई गई। देखरेख के अभाव में मुगल मार्ग से बालाजी संपर्क मार्ग, गजनेर रोड, बिबियापुर गांव जाने वाला संपर्क मार्ग, मुक्ता देवी संपर्क मार्ग पर लगी अधिकांश स्ट्रीट लाइटें खराब हो गई। इन मार्गों पर इक्का-दुक्का लाइटें ही जलती हैं। शाम होते ही प्रमुख मार्गों पर अंधेरा छा जाता है। दिवाली पर भी नगर के प्रमुख मार्गों पर अंधेरा रहेगा इसकी आशंका बनी है। ईओ नरेश सिंह ने बताया कि करीब तीन सौ स्ट्रीट लाइटें खराब हैं। दिवाली से पहले स्ट्रीट लाइटें ठीक करा दी जाएगी। (संवाद)
.............
फोटो- 27 अमरौधा टंडन बाजार में स्ट्रीट लाइट खराब होने से दुकान के सामने अंधेरा। संवाद
अमरौधा के टंडन बाजार में रहता अंधेरा अमरौधा। नगर पंचायत के पटेल नगर में कई स्ट्रीट लाइटें खराब हैं। स्थानीय नितिन मेहरोत्रा, कपिल टंडन, शैलेंद्र कुशवाहा आदि ने बताया कि टंडन बाजार में अंधेरा रहता है। लाइटें खराब होने के बाद ठीक नहीं कराई गई। बाजार में होने के बाद भी नहीं सही करवाया गया। वहीं, पटेल नगर में कई जगह स्ट्रीट लाइटें खराब हैं। कुल करीब 50 से अधिक स्ट्रीट लाइटें खराब हैं। सैनिक पब्लिक स्कूल के सामने की स्ट्रीट लाइट भी खराब है। ईओ नीति त्रिपाठी ने बताया कि खराब लाइटें ठीक करा ली जाएगी।
विज्ञापन

.............
फोटो-30 विसायकपुर मार्ग पर बंद पोल पर लगी स्ट्रीट लाइटें। संवाद
रनियां। नगर पंचायत रनियां के दो वार्डों में 165 स्ट्रीट लाइटें लगी हैं। खराब होने की वजह से लाइटें जलती नहीं हैं। वार्ड नंबर तीन विकास नगर के दिव्यांशु, महेश ने बताया कि करीब पांच माह से लाइटें बंद हैं। वार्ड नंबर पांच महावीर नगर निवासी विपिन अग्निहोत्री, अनुराग शर्मा आदि ने बताया कि एक वर्ष पहले से स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं। करीब 20 पोल की लाइटें खोल ली गई लेकिन इन्हें दोबारा नहीं लगाया गया है। दिवाली का त्योहार करीब है ऐसे में सड़कों में भीड़-भाड़ रहती है। ईओ मनीष राय ने बताया कि लाइटों की मरम्मत कराई जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें