फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर में आवारा कुत्तों का आतंक: दूध लेने निकले कारीगर को गिराकर नोंचा, पांच दिन पहले मासूम पर किया था हमला

Sat, 03 Oct 2026 09:58 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: जाजमऊ थाना क्षेत्र स्थित तिवारीपुर में दूध लेने निकले सिलाई कारीगर पर आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। कुत्तों ने कारीगर को पटककर शरीर पर एक दर्जन स्थानों पर बुरी तरह नोच डाला। ग्रामीणों ने लाठी-डंडे लेकर किसी तरह उनकी जान बचाई और कांशीराम अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
कानपुर में आवारा कुत्तों का आतंक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के जाजमऊ थाना क्षेत्र अंतर्गत तिवारीपुर इलाके में शनिवार सुबह आवारा कुत्तों के झुंड ने एक सिलाई कारीगर को सड़क पर गिराकर बुरी तरह नोच डाला। सुबह करीब साढ़े छह बजे दूध लेने निकले कारीगर को कुत्तों ने पहले दौड़ाया और फिर घेरकर शरीर में करीब एक दर्जन जगह काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

विज्ञापन



http://


पीड़ित की चीख-पुकार सुनकर दौड़े आसपास के लोगों ने लाठी-डंडे फटकार कर कुत्तों को खदेड़ा और उनकी जान बचाई। गंभीर हालत में पीड़ित को इलाज के लिए कांशीराम अस्पताल ले जाया गया। जाजमऊ के ताड़बागिया निवासी विनोद कुमार निषाद (42) ने बताया कि वह शनिवार सुबह 6:30 बजे दूध लेने के लिए निकले थे।

विज्ञापन

कानपुर में आवारा कुत्तों का आतंक - फोटो : amar ujala

लोगों ने लाठी-डंडों से कुत्तों को भगाया
घर से मात्र 20 कदम की दूरी पर पहुंचते ही सात-आठ आवारा कुत्तों के झुंड ने उन्हें दौड़ा लिया। भागने के प्रयास के दौरान एक कुत्ते ने उनका पैर दबोच लिया, जिससे वह सड़क पर गिर पड़े। इसके बाद पूरे झुंड ने उन्हें घेर लिया और नोंचना शुरू कर दिया। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे स्थानीय निवासियों अनिल कुमार और विशाल निषाद ने लाठी-डंडों से कुत्तों को भगाया।

विज्ञापन

कानपुर में आवारा कुत्तों का आतंक - फोटो : amar ujala

पांच दिन पहले मासूम को 10 जगह काटा था
क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि तिवारीपुर और आसपास के इलाकों में पिछले दो महीनों से आवारा कुत्तों का भयंकर आतंक बना हुआ है। अब तक स्कूली बच्चों समेत करीब 20 लोगों को कुत्ते शिकार बना चुके हैं। पांच दिन पहले भी बीते रविवार को कक्षा एक में पढ़ने वाले मासूम बच्चे को कुत्तों ने घेरकर 10 जगह काट लिया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें