फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: किदवईनगर चौराहे पर नशेबाजों में चले पत्थर

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। बाबूपुरवा थानाक्षेत्र के किदवईनगर चौराहे पर रविवार देर रात नशेबाजों के दो गुट आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पत्थर फेंके। मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। राहगीरों की माने तो किदवईनगर चौराहे पर बनी खाने-पीने की दुकान में पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद शुरू हुआ था।
विज्ञापन


वीडियो में साफ दिख रहा है कि जिस समय युवक एक दूसरे की ओर पत्थर फेंक रहे थे, वहां पीआरवी भी आ पहुंची। इसके बाद भी नशेबाजों ने झगड़ना कम नहीं किया। गालीगलौज करते हुए पत्थर चलाते रहे जबकि राहगीर भी वहां से गुजर रहे थे। बीच चौराहे पत्थर चलने से राहगीरों में हड़कंप मच गया। पुलिसकर्मी युवक को समझाते रहे लेकिन वह नहीं माना। इस पर पुलिसकर्मी ने युवक को हड़काते हुए मौके से भगाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें