फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: रज्जन बाबू पार्क में लगेगा पत्थर, 48 घंटे बाद काम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। हटिया स्थित रज्जन बाबू पार्क में पत्थर लगाने के विवाद के तीसरे दिन शनिवार को पार्षद और गंगा मेला कमेटी के पदाधिकारियों में नोकझोंक हुई। पुलिस ने समझौता कराया। तय हुआ कि वहां गेट निर्माण का पत्थर लगेगा, जिसमें महापौर, पार्षद के साथ कमेटी के पदाधिकारियों के भी नाम अंकित होंगे। सहमति के बाद निर्माण और सुंदरीकरण का काम शुरू हो पाया।
विज्ञापन

विवाद के तीसरे दिन शनिवार सुबह नगर निगम के जेई, ठेकेदार और मजदूर काम करने के लिए पहुंचे। कुछ देर बाद जनरलगंज वार्ड के पार्षद अमित गुप्ता भी पहुंच गए। उन्होंने दो टूक कहा कि महापौर और पार्षद के नाम का पत्थर लगेगा तभी काम शुरू होगा। जेई ने पार्षद की मुख्य अभियंता जैदी से फोन पर बात कराई। मुख्य अभियंता ने पार्षद को पत्थर लगवाने का आश्वासन दिया। इस दौरान वहां मौजूद मेला कमेटी के पदाधिकारी और सदस्य पत्थर न लगने पर जोर दे रहे थे। दो घंटे तक चले विवाद के बाद बादशाहीनाका पुलिस पहुंची, तब समझौता हुआ। नगर निगम जोन एक के अधिशासी अभियंता आरके तिवारी ने बताया कि रज्जन बाबू पार्क में काम शुरू हो गया है। वहां पत्थर लगाने के लिए भी सहमति बन गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें