फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: इटावा में स्वर्ण शताब्दी पर पथराव, शीशा टूटा...यात्रियों में दहशत, RPF प्रभारी बोले- जांच की जा रही है

Mon, 22 Jan 2024 09:12 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: आरपीएफ कानपुर सेंट्रल प्रभारी बीपी सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। यह भी जानकारी मिली है कि जब ट्रेन के शीशे पर पत्थर लगा, तो बगल से मालगाड़ी भी निकली थी। यह भी हो सकता है कि ट्रैक से पत्थर उछलकर शीशे पर लगा हो।
विज्ञापन
स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली से कानपुर आ रही स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस (12004) सोमवार दोपहर 1:30 बजे इटावा स्टेशन पहुंची। वहां से जैसे ही चली तो तीन-चार मिनट तक पथराव हुआ। यात्री तुरंत ट्रेन में बीच में खड़े हो गए, कुछ सीट के नीचे हो गए। इस बीच ट्रेन इकदिल स्टेशन पार हो चुकी थी। पत्थर लगने से ई-वन कोच की सीट नंबर 29-30 का शीशा चकनाचूर हो गया। यह बच्चों की शरारत लग रही है।

विज्ञापन

कानपुर सेंट्रल पर ट्रेन दोपहर 3:05 बजे प्लेटफार्म नंबर नौ पर रुकी, तो आरपीएफ टीम मौके पर गई और यात्रियों के बयान लिए। आरपीएफ कानपुर सेंट्रल प्रभारी बीपी सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। यह भी जानकारी मिली है कि जब ट्रेन के शीशे पर पत्थर लगा, तो बगल से मालगाड़ी भी निकली थी। यह भी हो सकता है कि ट्रैक से पत्थर उछलकर शीशे पर लगा हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें