फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: शेयर बाजार में रिकवरी, निवेशकों के पोर्टफोलियो में 2000 करोड़ की वृद्धि

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। पश्चिम एशिया में तनाव कम होने की उम्मीद से मंगलवार को शेयर बाजार में रिकवरी देखने को मिली। प्रमुख अंतरराष्ट्रीय बाजारों से सकारात्मक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार भी तेजी के साथ खुले। हालांकि बाजार में आई यह तेजी पूरी तरह सुरक्षित नहीं मानी जा रही है। इस रिकवरी से शहर के निवेशकों के पोर्टफोलियो में करीब 2000 करोड़ रुपये की वृद्धि का अनुमान है।
विज्ञापन

राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा ईरान पर हमले पांच दिनों के लिए टालने के एलान के बाद सोमवार शाम को गिफ्ट निफ्टी में 800 अंकों से ज्यादा की तेजी दिख रही थी लेकिन तेजी का उत्साह मंगलवार को बाजार खुलने के समय कम हो गया। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 1372 अंक और निफ्टी 400 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ। एक दिन पहले शहर के निवेशकों को 3200 करोड़ का झटका लगा था। केश्री ब्रोकिंग के सह-संस्थापक राजीव सिंह ने बताया कि पश्चिम एशिया में तनाव कम होने की उम्मीद, वैश्विक बाजारों में मजबूती, गिफ्ट निफ्टी से मिले सकारात्मक संकेत के चलते बाजार में कुछ रिकवरी हुई।
हालांकि तेजी पर निवेशकों का एक वर्ग भरोसा नहीं कर रहा है और उनका मानना है कि आने वाले कारोबारी सत्रों में फिर बिकवाली हावी हो सकती है। पिछले कुछ हफ्तों में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी ने बाजार पर दबाव बनाया है। अमेरिकी राष्ट्रपति के बदले रुख से अगर अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध का निर्णायक और स्थायी समाधान निकलता है तो शेयर बाजार में बहुत तेज रिकवरी देखने को मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें