फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: दो पक्षों में लाठी-डंडे व पत्थर चले, दो महिलाएं घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर। मामूली बात पर रामलीला रोड स्थित कंजड़ कॉलोनी में शुक्रवार शाम दो पक्षों में लाठी-डंडे व पत्थर चल गए। इसमें दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

पीड़िता सपना देवी ने थाने में तहरीर दी। इसमें बताया कि कि उसका पति प्रमोद कुमार शहद लेकर आया था। उसका बंटवारा किया जा रहा था। अजय, गौतम, सीटू व गटुआ ने शहद फैलाने का आरोप लगाते हुए गालीगलौज शुरू कर दी विरोध करने पर कहासुनी मारपीट में बदल गई। लाठी-डंडे व ईंट-पत्थर चलने लगे।
झगड़े में सपना देवी, सीमा और प्रमोद कुमार घायल हो गए। सपना का आरोप है कि आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। थाना प्रभारी रामसहाय सिंह ने बताया कि सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। तहरीर मिलने पर जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें