फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: महाराष्ट्र के ड्रग तस्कर को एसटीएफ ने दबोचा, दोस्त से मिलने न्यू ईदगाह कॉलोनी आया था साबिर मोहम्मद

Thu, 08 Oct 2026 11:56 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

महाराष्ट्र के ड्रग तस्कर को गुरुवार शाम एसटीएफ ने न्यू ईदगाह कालोनी बेनाझाबर से गिरफ्तार किया है। तस्कर के खिलाफ महाराष्ट्र के ठाणे में तस्करी की प्राथमिकी दर्ज है। महाराष्ट्र पुलिस उसे छह माह से तलाश कर रही थी। एसटीएफ टीम ने बताया कि तस्कर अपने दोस्त से मिलने कानपुर आया था। उसके साथी का भी पता किया जा रहा है।

विज्ञापन


एसटीएफ के इंस्पेक्टर दत्तात्रय सरक ने बताया कि मुंबई के विले पार्ले वेस्ट निवासी साबिर मोहम्मद देवलेकर ड्रग तस्कर गिरोह का सक्रिय गुर्गा है। इसी साल जून में उसके खिलाफ बिरार ठाणे में तस्करी की प्राथमिकी दर्ज है। गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर आरोपी को दबोच लिया गया। उसके खिलाफ दर्ज अपराधों का लेखा-जोखा जुटाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें