फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: एसटीएफ ने 50 हजार के इनामी को मुंबई से गिरफ्तार किया

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। एसटीएफ कानपुर यूनिट ने प्रतापगढ़ में बलवा, धमकी देने, शांतिभंग, गोली चलाने के मामले में फरार 50 हजार के इनामी रानीगंज के अभिषेक उर्फ प्रद्युम्न यादव को मुंबई से गिरफ्तार किया है। मंगलवार को उसे प्रतापगढ़ के रानीगंज थाने में दाखिल कराया गया।
विज्ञापन

एसटीएफ के इंस्पेक्टर शैलेंद्र सिंह ने बताया कि प्रतापगढ़ के रानीगंज थाना क्षेत्र के जरियारी गांव में अंबरीश यादव, आलोक सिंह और शक्ति सिंह के बीच में जमीन का विवाद था। 24 जुलाई 2025 को अभिषेक, अनूप सिंह, शक्ति सिंह के साथ जमीन पर कब्जा लेने गए थे। अंबरीश की ओर से अभिषेक ने फायरिंग की थी। दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हुईं थीं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश की लेकिन वह फरार हो गया।
एसटीएफ की सर्विलांस टीम और मुखबिर तंत्र से अभिषेक की लोकेशन मुंबई में मिली। टीम ने उसे नवी मुंबई के खाले चौराहा के पास धनसोली से सोमवार की रात गिरफ्तार किया। एसटीएफ इंस्पेक्टर के मुताबिक अभिषेक मुंबई में चोरी छिपे रह रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें