फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: आरोपी की सुपुर्दगी को लेकर दीवान और पीआरवी सिपाही में नोकझोंक

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। बिधनू में मंगलवार की सुबह पत्नी को पीटने के आरोप में पीआरवी पति को लेकर थाने पहुंची। थाने के दीवान ने आरोपी की सुपुर्दगी लेने से इन्कार कर दिया। इसे लेकर पीआरवी सिपाही और दीवान के बीच जमकर नोकझोंक हुई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।
विज्ञापन


शंभुआ निवासी आरती ने मंगलवार सुबह 8:44 बजे अपने पति रोहित द्वारा पीटने की सूचना कंट्रोलरूम पर दी। पीआरवी के पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर पहले पति-पत्नी को समझाने का प्रयास किया। महिला की कार्रवाई की मांग पर पति को पकड़कर थाने ले आए। पीआरवी के सिपाही वैभव ने थाने के मुंशियाने में मौजूद दीवान जितेंद्र कुमार से आरोपी की सुपुर्दगी लेने को कहा। जितेंद्र ने दंपती के विवाद को मौके पर ही सुलझाने के अधिकारियों के आदेश का हवाला देते हुए सुपुर्दगी लेने से मना कर दिया।
दीवान और सिपाही में इसे लेकर बहस होने लगी। विवाद बढ़ने पर सिपाही ने अधिकारियों को दिखाने की बात कहते हुए दीवान का वीडियो बना लिया। वीडियो में दीवान आरोपी की सुपुर्दगी लेने से इन्कार करते नजर आ रहे हैं। बिधनू थाना प्रभारी तेज बहादुर सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पति पर मारपीट की कार्रवाई की गई है। वायरल वीडियो की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें