फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाप बना हैवान, क्रासिंग के पास बुलाकर लूट ली अस्मत, शादीशुदा बेटी से भी किया था दुष्कर्म का प्रयास

Mon, 20 Aug 2018 07:47 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के कानपुर में बर्रा थाना क्षेत्र की एक बस्ती में सौतेले पिता द्वारा 11 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। लोगों ने आरोपी पिता को पकड़कर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा गया है। 
विज्ञापन


बस्ती में रहने वाली महिला के पति की कुछ साल पहले कैंसर से मौत हो गई थी। उसकी दो बेटियां हैं। कुछ दिन बाद महिला ने बस्ती के ही एक युवक से शादी कर ली। रविवार दोपहर उसने (सौतेले पिता) बस्ती के दो लड़कों को घर भेजकर बहाने से छोटी बेटी को पनकी नहर क्रासिंग के पास बुलाया। यहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद बेटी को बेहोशी की हालत में छोड़कर भाग निकला।
 
विज्ञापन

शादीशुदा बेटी से भी किया था दुष्कर्म का प्रयास

डेमो पिक
होश आने के बाद बच्ची जब घर पहुंची तो उसने अपनी मां को पूरी घटना की जानकारी दी। बस्ती को लोगों को भी भनक लगी तो उन्होंने आरोपी की तलाश शुरू कर दी। किसी तरह उसे दबोचकर जमकर पीटा। इसके बाद पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी को थाने ले आई। इंस्पेक्टर रवि श्रीवास्तव का कहना है कि बच्ची की मां की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 

शादीशुदा बेटी से भी किया था दुष्कर्म का प्रयास
महिला की बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। मां के साथ थाने पहुंची बड़ी बेटी ने पुलिस को बताया कि वह कुछ दिन पहले मायके आई थी। दो दिन पहले ही आरोपी पिता ने उसके साथ भी दुष्कर्म की कोशिश की थी। शोर मचाने पर मां से विवाद भी हुआ था, जिस पर पिता ने मारपीट करके सभी को शांत करा दिया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें