मोबाइल रिचार्ज करने वाले के पेटीएम वालेट से 8286 रुपये चोरी हो गए। पीड़ित ने कंपनी के लोगों से संपर्क कर रकम वापसी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। रायपुरवा निवासी लालजी त्रिपाठी की रैना मार्केट में उपहार टेलीकाम के नाम से मोबाइल, एसेसरीज बेचने और रिचार्ज करने की दुकान है।
20 दिन पहले वह ई वालेट पेटीएम से जुड़ गए थे। पिछले दस दिन में पेमेंट के तौर उन्हें 8286 रुपये पेटीएम वालेट में मिले। लालजी ने बताया कि रविवार शाम को अचानक उनके पेटीएम वालेट खाते में शून्य रुपये दिखाने लगा, जबकि उन्होंने कोई लेन-देन नहीं किया था। उन्होंने पेटीएम के अधिकारियों से शिकायत की है, मामला न सुलझने पर पुलिस में शिकायत करेंगे।
ई वालेट इस्तेमाल करें तो बरतें सावधानियां
-किसी को पासवर्ड न बताएं
-जन्मतिथि, शादी की सालगिरह, वाहन, मकान नंबर को पासवर्ड न बनाएं
-वालेट में बड़ी रकम न रखें
-ई वालेट को बैंक खाते से जोड़ लें। फिलहाल ई वालेट से बैंक खाते में रकम ट्रांसफर पर कोई शुल्क नहीं लग रहा है।