फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

और इस तरह मिट्टी में जिंदा दफन हो गए 2 मजदूर

Tue, 13 Dec 2016 10:37 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
मृतकों मजदूरों के घर में मचा कोहराम
विज्ञापन
दो गरीब परिवारों का पेट पालने वाला सहारा उनसे छिन गया। क्या गुजरेगी उन परिवारों के दिल पर जब वे यह जानेंगे कि उनकी रोटी के लिए शहर में जूझ रहा उनका अपना अब इस दुनिया में नहीं रहा। उन्नाव में एक पुलिया निर्माण में लगे दो मजदूर मिट्टी में दबकर मर काल के गाल में समा गए। फिलहाल, इनके परिवार वालों तक घटना की जानकारी नहीं पुहंची है।
विज्ञापन
  जानाकारी के मुताबिक बांगरमऊ तहसील के गांव रघुराम पुर के पास लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस पर एफकॉन संस्था द्वारा पुलिया निर्माण में लगे दो मजदूरों की मिट्टी में दबकर मृत्यु हो गई है। मृतक व्यक्ति छोटन कुमार पुत्र हरिहर प्रसाद हजारीबाग उम्र 25 वर्ष जनपद झारखंड का निवासी है तथा द्वितीय शिव कुमार सक्सेना पुत्र मूल चंद गुधेरा उम्र 50 वर्ष थाना कासिमपुर संडीला हरदोई का निवासी है।
  उधर, एक व्यक्ति संतराम यादव पुत्र नरेंद्र यादव उम्र 45 वर्ष घायल है। उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। मामूली चोटें आई हैं। उप जिलाधिकारी व क्षेत्र अधिकारी द्वारा मौके पर जायजा लेने पुहंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें