फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: राज्य स्तरीय टीम ने पांच पीएचसी का किया सर्वे

Sun, 21 Jun 2026 01:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देश अनुसार चलाए जा रहे नेशनल मेंटल हेल्थ सर्वे-2 के तहत राज्य स्तरीय टीम ने जिले की पांच पीएचसी की जांच की। टीम ने पीएचसी में लोगों को दी जा रही मानसिक स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं की जानकारी जुटाई है।
विज्ञापन

मानसिक रोगों से लोगों को बचाने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय की सरकारी स्वास्थ्य इकाइयों में दी जाने वाली सुविधाओं व मानसिक रोगियों की संख्या आदि के लिए नेशनल मेंटल हेल्थ सर्वे- 2 प्रोग्राम चलाया जा रहा है इसी को लेकर किंग जाॅर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी लखनऊ सर्वे कोऑडिनेटर अमिता वर्मा असिस्टेंट , फील्ड डाटा कलेक्टर विक्रम सिंह शालिनी मिश्रा, आशीष कुमार यादव ने जिले की राजपुर, अमरौधा, सरवनखेड़ा, मैथा सहित पांच पीएचसी का निरीक्षण किया। टीम ने पीएचसी में होने वाली मानसिक रोग की ओपीडी के रजिस्टर, जागरूकता संबंधी सामग्री प्रकाशित होने की जांच की। इसके बाद पीएचसी के स्वास्थ्य कर्मियों व आशाओं को मानसिक स्वास्थ्य के संबंध में कितनी जानकारी है और मानसिक रोगियों की पहचान करने में सक्षम हैं या नहीं इससे संबंधित प्रश्न पूछे।
वहीं, पीएचसी प्रभारियों से मानसिक रोगियों को उपचार के सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। सर्वे के दौरान टीम को किसी भी पीएचसी में मनोरोगियों को भर्ती करने के लिए कोई वार्ड नहीं मिला। इसपर पीएचसी प्रभारियों ने बताया कि पीएचसी पर आने वाले मानसिक रोगी को उपचार के लिए भर्ती करने की आवश्यकता पड़ने पर जिला अस्पताल में भर्ती करवाया जाता है। फील्ड डाटा कलेक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि अभियान प्रिंसिपल इन्वेटीगेटर डॉ. सुजीत गर्ग, डॉ. प्रशांत वाजपेयी के नेतृत्व में प्रदेश में सर्वे किया जा रहा है। इसमें जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर दी जाने सुविधाओं का परीक्षण किया गया है। रिपोर्ट उच्चाधिकारियाें को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

..................
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें