फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बोतल बाबा के आश्रम में पसरा रहा सन्नाटा

Sun, 21 Jun 2026 01:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुखरायां। हरिधाम आश्रम के प्रमुख हरिओम यादव उर्फ बोतल बाबा को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया था। औरैया निवासी एक महिला ने बाबा पर दुष्कर्म करने की कोशिश व हत्या के प्रयास के आरोप लगाए थे। शनिवार को चैन का पुरवा स्थित बोतल बाबा के आश्रम में सन्नाटा पसरा रहा। इधर मामले में फरार चल रहे महिला के दो देवर व बाबा के चेलों की तलाश में पुलिस ने जिले के साथ आसपास के जनपद में भी दबिश दी है।
विज्ञापन

देवराहट थाना क्षेत्र के चैन का पुरवा निवासी हरिओम यादव उर्फ बोतल बाबा के जेल जाने के बाद उनके कई बीघे के आश्रम में सन्नाटा पसरा रहा। कुछ आस्थावान लोग आश्रम में शनिवार को लगने वाले दरबार में शामिल होने के लिए पहुंचे तो ग्रामीणों ने बाबा को जेल भेजे जाने की जानकारी देकर वापस भेज दिया। इसके साथ ही गांव में बाबा के व्यक्तित्व को लेकर कई तरह की चर्चाएं होती रहीं।
बता दें कि बृहस्पतिवार को औरैया के फफूंद कस्बा के एक वार्ड में किराये के मकान में रहने वाली महिला ने देवराहट थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बताया था कि उसके पति कोटा राजस्थान में वेल्डर का काम करते हैं। बताया था कि एक जून की शाम छह बजे उसके ससुर ने फोन कर घर में एक महात्मा के आने की जानकारी दी। इस पर वह अपनी ससुराल चली गई थी। वहां दो जून की सुबह छह बजे हरिओम यादव, उनके साथी कुंदन, दीपक व चार पांच अन्य लोग आए थे। इन लोगों ने घर में पूजा-पाठ करने के बाद उसके ऊपर कई काली छायाओं का प्रभाव होने की बात कही। उसे इन सभी से मुक्ति का झांसा देकर अपने दरबार हरिधाम सरकार कालिंद्री तट चैन का पुरवा आकर प्रसाद चढ़ाने की बात कही।
विज्ञापन

आरोप लगाया था कि जब वह आश्रम आई तो बाबा हरिओम यादव पूजा करने के बहाने उसको अलग कमरे में ले गया और पूजा के नाम पर अश्लील हरकतें करते दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध पर बाबा ने उसके देवरों व चेलों को बुलाकर उसके साथ मारपीट कर गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया। वह किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूट कर भाग कर पुलिस के पास पहुंची। मामले में शनिवार को पुलिस ने आरोपी हरिओम यादव व उसके चेले दीपक को गिरफ्तार कर लिया है। देवराहट थानाध्यक्ष सौरभ राणा ने बताया कि फरार चल रहे आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें