फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: श्री गुरु सिंह सभा का राज्यस्तरीय अधिवेशन 30 को लखनऊ में

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। सिख समाज की एकता और अधिकारों के लिए केंद्रीय श्री गुरु सिंह सभा का राज्यस्तरीय अधिवेशन 30 अक्तूबर को केके पैलेस, अवध चौराहा लखनऊ में होगा। यह आयोजन गुरु तेग बहादुर साहिब की शहादत के वर्षगांठ पर सिख समाज की एकता, अधिकारों और राज्य में प्रतिनिधित्व को सशक्त करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। इसमें प्रदेशभर से सिख प्रतिनिधि, गुरुद्वारा प्रबंधक, विद्वान, सामाजिक कार्यकर्ता पहुंचेंगे। यह निर्णय सोमवार को अशोकनगर स्थित कार्यालय में हुई बैठक में लिया गया।
विज्ञापन


सभा के चेयरमैन व विधानपरिषद के पूर्व सदस्य कुलदीप सिंह ने बताया कि अधिवेशन में पंजाबी व सिंधी भाषा अनुसंधान केंद्र की स्थापना, सिख विरासत संग्रहालय एवं प्रदर्शनी केंद्र की स्थापना, विश्वविद्यालयस्तर पर पंजाबी और सिंधी विषयों में एमफिल और पीएचडी कार्यक्रमों की शुरुआत, भाषाई प्रमाणपत्र, डिप्लोमा और डिग्री पाठ्यक्रमों का संचालन, उत्तर प्रदेश विधानमंडल में सिख प्रतिनिधित्व की व्यवस्था, उत्तर प्रदेश सिख अल्पसंख्यक आयोग का गठन जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी। बैठक में केंद्रीय श्री गुरु सिंह सभा की कानपुर इकाई के अध्यक्ष सिमरन जीत सिंह, उपाध्यक्ष मोकम सिंह, संजय टंडन, राजेंद्र सिंह, गुरविंदर सिंह आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें