फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: चित्रकूट में प्रदेश के पहले टेबल टॉप एयरपोर्ट का लोकार्पण, अब लखनऊ तक आना-जाना हुआ आसान

Sun, 10 Mar 2024 09:38 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में आजमगढ़ से वर्चुअल तरीके से चित्रकूट के एयरपोर्ट का बटन दबाकर लोकार्पण किया।
विज्ञापन
टेबल टॉप एयरपोर्ट का लोकार्पण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपी के पहले टेबल टॉप देवांगना एयरपोर्ट का लोकार्पण कर धर्मनगरी के निवासियों को सौगात दी। लगभग 145 करोड़ की लागत से बने इस एयरपोर्ट से अब लखनऊ तक आवागमन में आसानी होगी। जल्द ही इसे अन्य प्रमुख शहरों से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन


रविवार को प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में आजमगढ़ से वर्चुअल तरीके से जैसे ही चित्रकूट के एयरपोर्ट का बटन दबाकर लोकार्पण किया, लोगों ने तालियां बजाकर खुशी जताई। एयरपोर्ट अथाॅरिटी ऑफ इंडिया के चित्रकूट एयरपोर्ट के निदेशक विनय गंगेले ने बताया कि अभी जिले में इसकी साप्ताहिक उड़ान होगी। प्रत्येक मंगलवार व शुक्रवार को चित्रकूट से लखनऊ व लखनऊ से चित्रकूट की उड़ान होगी। यह 19 सीटर एयरक्राफ्ट होगा। पहली उड़ान 12 मार्च को चित्रकूट से लखनऊ तक की होगी।

ऐसा है एयरपोर्ट
एयरपोर्ट में कुल 278 एकड़ भूमि का उपयोग किया गया है। टर्मिनल भवन का क्षेत्रफल 1542 वर्ग मीटर है। व्यस्ततम समय में सेवा क्षमता 100 यात्री, वार्षिक क्षमता एक लाख यात्री है। इसका टिकट कोई भी ऑनलाइन ले सकता है। लखनऊ व चित्रकूट का एक तरफ का किराया लगभग दो हजार रुपये से 2500 रुपये तक रहेगा। टिकट के लिए एयरपोर्ट में काउंटर भी खुला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टेबल टॉप एयरपोर्ट
दोनों तरफ खाई वाली किसी ऊंची पहाड़ी पर बने एयरपोर्ट को टेबल टॉप कहते हैं। यहां जहाज उतारने और उड़ान भरने, दोनों में बेहद सावधानी बरतनी होती है। चित्रकूट में बना एयरपोर्ट देवांगना पहाड़ी पर करीब 12 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित है। चित्रकूट के अलावा लेंगपुई (मिजोरम), शिमला और कुल्लू (हिमाचल प्रदेश), पाक्योंग (सिक्किम), मंगलुरु (कर्नाटक) कोझिकोड और कन्नूर (केरल) में टेबल टॉप एयरपोर्ट बने हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें