फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: पॉवर ट्रांसफार्मर फुंकने पर एसएसओ को हटाया, अन्य अधिकारियों के खिलाफ भी हो सकती है कार्रवाई

Tue, 15 Oct 2024 12:33 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: पॉवर ट्रांसफार्मर फुंकने के मामले में सब स्टेशन ऑपरेटर को हटा दिया गया है। केस्को के मीडिया प्रभारी ने बताया कि मामले की प्रारंभिक जांच में ऑपरेटर की लापरवाही मिली है, जिस पर उन्हें हटाया गया है।
 
विज्ञापन
केस्को - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में गोविंदनगर डिविजन के विद्युत कॉलोनी सब स्टेशन में पॉवर ट्रांसफार्मर फुंकने के मामले में सब स्टेशन ऑपरेटर (एसएसओ) को हटा दिया गया है, जबकि अन्य बिजली अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। सात अक्तूबर को विद्युत कॉलोनी में 10 एमवीए क्षमता का पावर ट्रांसफार्मर फुंक गया था, जिसकी वजह से क्षेत्र में बिजली सप्लाई बाधित हो गई।

विज्ञापन

यहां दूसरे पावर ट्रांसफार्मर पर लोड शिफ्ट कर सप्लाई दी जा रही है। इस मामले की प्रारंभिक जांच में सब स्टेशन ऑपरेटर की लापरवाही मिली है, जिस पर उन्हें हटा दिया गया। इसी तरह नौ अक्तूबर को पोखरपुर सब स्टेशन में भी पावर ट्रांसफार्मर बिगड़ गया, जिसकी मरम्मत का कार्य जारी है। इस मामले में भी जांच के निर्देश हैं। केस्को के मीडिया प्रभारी श्रीकांत रंगीला ने बताया कि विद्युत कॉलोनी सब स्टेशन के एसएसओ को हटा दिया गया है। इनकी नियुक्ति पूर्व सैनिक कल्याण निगम की ओर से हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें