Kanpur News: स्टेशन अधीक्षक अनिल तिवारी, आरपीएफ, जीआरपी के साथ कोच एंड वैगन की स्टॉफ ने एक थ्री टायर को बदलवाया। इसके बाद यात्री सामान समेट कोच पर बैठे, तब जाकर ट्रेन को 3:30 घंटे बाद 8.58 बजे रवाना किया गया।
कानपुर में पुरानी दिल्ली से कामाख्या जाने वाली 15657 ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस के एसी कोच में समय रहते गड़बड़ी मालूम पड़ने से बड़ा हादसा टल गया। दरअसल, जब कानपुर सेंट्रल में ट्रेन आई, तो रेलवे स्टॉफ ने स्प्रिंग टूटी होने की फौरन सूचना दी। ट्रेन को कानपुर सेंट्रल के प्लेटफार्म छह पर रोककर बी-8 कोच को बदला गया।
विज्ञापन
इस दौरान 3:30 घंटे तक ट्रेन खड़े रहने से यात्री परेशान रहे। पुरानी नई दिल्ली से कामाख्या जाने वाली 15657 ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस सोमवार की सुबह 5.28 बजे कानपुर सेंट्रल के प्लेटफार्म छह पर आई। यहां आउटर से ट्रेन आने पर रेलकर्मी ने बी-8 कोच में स्प्रिंग टूटी होने की जानकारी दी। कोच में गड़बड़ी की जानकारी पर हड़का मच गया।
रेलवे की इंजीनियरिंग टीम मौके पर पहुंची। जांच की, तो पाया कि स्प्रिंग टूटी हुई है और गैप ज्यादा है। इससे आगे ट्रेन को चलाना खतरा है। 3:30 घंटे तक प्लेटफॉर्म छह पर ट्रेन खड़ी रही और यात्रियों को कोच से उतरा गया। स्टेशन अधीक्षक अनिल तिवारी, आरपीएफ, जीआरपी के साथ कोच एंड वैगन की स्टाफ ने एक 3 टायर को बदलवाया। इसके बाद ट्रेन को 3:30 घंटे बाद 8.58 बजे रवाना किया गया।