हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एचबीटीयू) में दूसरे राउंड की काउंसलिंग प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई। दो दिनों तक चलने वाले इस राउंड में पहले दिन कुल 75 छात्रों ने रिपोर्टिंग की। इस तरह से अभी तक यूनिवर्सिटी की 300 बीटेक सीटों पर एडमिशन हो चुके हैं। मंगलवार को भी काउंसलिंग के लिए करीब 50 छात्रों को बुलाया गया है।
एचबीटीयू
बीटेक प्रवेश समिति के प्रभारी प्रो. नरेंद्र कोहली ने बताया कि तीसरे राउंड के लिए 26 जुलाई को सीट अलॉटमेंट सूची जारी की जाएगी। इसके बाद 27 से 30 जुलाई तक जिन छात्रों को सीटें आवंटित होंगी, उन्हें काउंसलिंग फीस जमा करने का मौका दिया जाएगा। 28 जुलाई तक छात्र सीट छोड़ सकेंगे और फिर 30 जुलाई को ही छात्रों को कैंपस पहुंचकर रिपोर्टिंग करनी होगी। जिन छात्रों का एडमिशन हो जाएगा, उनकी कक्षाएं एक अगस्त से शुरू हो जाएंगी।
मिलेगा स्पॉट काउंसलिंग का भी मौका
एचबीटीयू
तीन राउंड की काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद अगर सीटें बची रहती हैं तो विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से रिक्त सीटों का ब्योरा पांच अगस्त को जारी कर दिया जाएगा। इसके बाद 10 और 11 को काउंसलिंग और डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन की प्रक्रिया होगी और 14 अगस्त को छात्रों की रिपोर्टिंग कैंपस में होगी।