फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: खराब खोया, सुपारी और एक्सपायरी खजूर पकड़ा, 54 लाख का माल सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। होली से पहले मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। शनिवार को खाद्य विभाग की टीम ने छापेमारी कर करीब 54,93000 रुपये का नकली खोया, घटिया सुपारी और एक्सपायरी खजूर पकड़ा।
विज्ञापन

छापेमारी में बदबूदार और खाने योग्य न होने वाला खोया मिला। एक्सपायरी खजूर पर नए स्टिकर लगाकर बेचने की तैयारी थी। टीम ने सभी सामग्री के कुल नौ नमूने लिए। इन नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। जब्त की गई अधिकांश सामग्री को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।
खाद्य आयुक्त संजय प्रताप सिंह ने बताया कि फजलगंज खोया मंडी में 675 किलो बदबूदार खोया पकड़ा गया है। इसकी कीमत करीब 2,70,000 रुपये है। मछरिया-नौबस्ता क्षेत्र से 1119 किलो घटिया सुपारी बरामद हुई जिसका मूल्य लगभग 2, 23000 रुपये है। रजनीश ट्रेर्ड्स के गोदाम में 10 हजार किलो खजूर मिला। इस पर पुरानी एक्सपायरी तिथि के बावजूद नए स्टिकर लगाए गए थे। इसकी कीमत करीब 50 लाख रुपये आंकी गई। तिलसहरी खुर्द समेत अन्य जगहों से भी खोया, मिश्रित दूध, बर्फी, कचरी और पनीर के नमूने लिए गए।
विज्ञापन


खाद्य आयुक्त ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि त्योहार पर खुला या संदिग्ध खाद्य पदार्थ खरीदने से बचें। पैक्ड सामान पर निर्माण तिथि, एक्सपायरी, बैच नंबर और एफएसएसएआई लाइसेंस अवश्य जांचें। संदिग्ध खाद्य सामग्री की सूचना तुरंत विभाग को दें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें