फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: दैनिक जीवन व पाठ्यक्रम से जुड़े सवाल देख खिले चेहरे

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा में शनिवार को हाईस्कूल में गृह विज्ञान और इंटरमीडिएट में इतिहास व व्यावसायिक विषय के पेपर हुए। प्रश्नपत्र सरल और व्यावहारिक ज्ञान पर आधारित होने से परीक्षार्थियों के चेहरे खिले नजर आए। केंद्र से बाहर निकलीं छात्राओं ने बताया कि गृह विज्ञान में दैनिक जीवन से जुड़े और इतिहास में पाठ्यक्रम के सवाल आने से उत्तर देने में आसानी रही।
विज्ञापन

हाईस्कूल की छात्रा काजल ने बताया कि प्रश्नपत्र में संतुलित आहार की परिभाषा, घर की स्वच्छता, समय प्रबंधन, अशुद्ध जल से होने वाले रोग जैसे हैजा, जलने और फ्रैक्चर में प्राथमिक उपचार जैसे वस्तुनिष्ठ और विस्तृत प्रश्न शामिल थे। अधिकतर प्रश्न सीधे पाठ्यक्रम से रहे, जिससे परीक्षार्थियों ने आत्मविश्वास के साथ उत्तर लिखे। सुबह की पाली में हुई गृह विज्ञान की परीक्षा में 8587 परीक्षार्थियों में 8310 उपस्थित और 277 अनुपस्थित रहे। इंटरमीडिएट की इतिहास और व्यावसायिक विषय की परीक्षा में कुल पंजीकृत 2210 परीक्षार्थियों में 2124 उपस्थित और 86 अनुपस्थित रहे। सभी केंद्रों पर कड़ी निगरानी और सघन तलाशी के बीच परीक्षा कराई गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें