फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 को अभेद्य किला होगा कानपुर, पीएम की सुरक्षा में एसपीजी सेना और एयरफोर्स के जवान रहेंगे तैनात

Thu, 12 Dec 2019 11:33 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
पीएम मोदी - फोटो : BJP Twitter
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, तीन राज्यों के मुख्यमंत्री और 10 कैबिनेट मंत्री 14 दिसंबर को आ रहे हैं।  प्रधानमंत्री की सुरक्षा में एसपीजी के साथ ही सेना, एयरफोर्स, अर्द्घसैनिक बल समेत पुलिस, पीएसी, आरएएफ के जवान तैनात रहेंगे।
विज्ञापन


एसपीजी एडीजी आलोक शर्मा, एडीजी प्रेम प्रकाश, आईजी मोहित अग्रवाल समेत अन्य आलाधिकारियों ने गुरुवार को एयरपोर्ट से लेकर अटल घाट का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था के इंतजामात देखे।एडीजी प्रेम प्रकाश ने बताया कि गंगा नदी में भ्रमण के वक्त प्रधानमंत्री की नाव के चारों तरफ लाइफ सेवर बोट पर एसपीजी के जवान तैनात रहेंगे। एयरफोर्स के चॉपर भी नजर रखेंगे। एसडीआरएफ भी रहेगी।

पुलिस ने घाट के आसपास रहने वालों का भी ब्योरा जुटाया है। सभी का सत्यापन कराया गया है। जिन पर किसी तरह के विरोध करने की आशंका है, पुलिस उनको नजरबंद करेगी। उधर देर शाम डीएम विजय विश्वास पंत समेत अन्य पुलिस अधिकारियों ने पुलिस लाइन में बैठक की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें